फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   retire co ke bete ne

रिटायर सीओ के बेटे ने इंस्पेक्टर पर तानी पिस्टल

Sun, 21 Aug 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 21 Aug 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
retire co ke bete ne
सीओ के बेटे ने इंस्पैक्टर पर पिस्टल तानी - फोटो : अमर उजाला
  रिटायर सीओ के बेटे ने शुक्रवार देर रात जीरो माइल पर इंस्पेक्टर सदर बाजार पर पिस्टल तान दी। विरोध करने पर आरोपी ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई तक कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी जीरो माइल पर एक दुकान पर रंगदारी वसूलने आया था। इसकी शिकायत पर पुलिस पहुंची थी।
विज्ञापन

जीरो माइल पर हाजी इमरान की कोल्डड्रिंक की दुकान है।
शुक्रवार रात तीन बजे आशीष चौधरी निवासी भगवतपुरा, ब्रह्मपुरी कोल्डड्रिंक की दुकान पर पहुंचा। आशीष के पिता केवी चौधरी पुलिस विभाग के रिटायर सीओ है। आरोप है कि आशीष ने पहले दुकान से सामान लिया। दुकानदार के पैसा मांगने पर आरोपी ने उससे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग ली। दुकानदार के इनकार करने पर आशीष ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल उसकी कनपटी पर तान दी।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामूली झगड़ा समझकर बातचीत करने का प्रयास किया। तभी आशीष ने इंस्पेक्टर सदर बाजार पर पिस्टल तान दी। यह नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। इंस्पेक्टर ने जैसे तैसे कर आशीष से पिस्टल छीनी। उसके बाद आशीष ने पुलिस से हाथापाई कर दी। पुलिस ने आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया और सदर बाजार थाने भेज दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा उठाने का कर चुका प्रयास
इंस्पेक्टर सदर बाजार ने बताया कि एक महीने पहले भी आरोपी आशीष बेगमपुल से एक छात्रा को जबरन उठाने का प्रयास कर चुका है। जिसका मुकदमा सदर थाने में दर्ज है, जिसमें वह जेल गया था। बेगमपुल स्थित दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि आशीष अक्सर रात में आकर उत्पात मचाता है।


थाने लाकर जमकर पीटा
आरोपी आशीष को थाने में लाकर पुलिस ने जमकर पीटा। उसकी पैरवी में आए लोगों को पुलिस ने थाने से भगा दिया। इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मारपीट, रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले की धाराओं में आशीष के खिलाफ  केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed