फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rangdari accused meerut

भदौड़ा के नाम से वसूली करता था बर्खास्त सिपाही

Sat, 05 Sep 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 05 Sep 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
rangdari accused meerut

किराना व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डालमपुर गांव निवासी बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी कुख्यात योगेश भदौड़ा और भरतू नाई के नाम पर क्षेत्र में चौथ वसूल रहा था। रोहटा में किराना व्यापारी से रंगदारी मांगते ही वह पुलिस जांच के शिकंजे में वह फंस गया।

विज्ञापन


मुख्य बाजार में मेरठ के कमल गुप्ता की किराना की दुकान है। पांच दिन पहले कमल को फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच की। डालमपुर गांव के  नीटू कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस और एसओजी ने लंबी पूछताछ करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसओ सतेंद्र यादव ने बताया कि नीटू का किसी गैंग से कोई कनेक्शन नहीं मिला है, बल्कि वह योगेश भदौड़ा और भरतू नाई के नाम पर कई बार वसूली कर चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि नीटू ने योगेश भदौड़ा और भरतू नाई को कभी नहीं देखा। पुलिस का दावा है कि  दोनों कुख्यात भी उसे नहीं जानते। भदौड़ा के नाम से वह क्षेत्र के व्यापारियों से कई लाख रुपये वसूल कर चुका है। जबकि दोनो ही गिरोह के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। सर्विलांस के आधार पर मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ से बर्खास्त
डालमपुर का नीटू बीएसएफ में नौकरी करता था, लेकिन गलत हरकतों के कारण उसे बर्खास्त कर दिया गया। गांव लौटने के बाद भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। लंबे समय से वह कुख्यात बदमाशों के नाम पर लोगों को डराकर चौथ वसूली कर रहा था।


अखबारों से लेता था जानकारी
समाचारपत्रों में छपी खबरों में वह क्षेत्र के गैंग की जानकारियां लेता था। रंगदारी मांगने के वक्त फिर इन्हीं जानकारियों का इस्तेमाल करता था। पुलिस का कहना है कि गैंग के विषय में वह कुछ भी नहीं बता सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed