{"_id":"573636db4f1c1b6d0c919bec","slug":"raj-mistri-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल में राज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल थाना क्षेत्र की राजनगर कॉलोनी में राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे पहले चर्चा यह थी कि राजमिस्त्री की हरकतों से तंग आकर बेटियों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया और थाने पहुंच गईं। लेकिन, समाज के जिम्मेदार लोग बेटियों के बचाव में आगे आए। बेटी की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि नशे की हालत में गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने तहरीर लेकर जांच करने की बात कही है। उधर, राजमिस्त्री की मौत के तुरंत बाद उसकी पत्नी घर से गायब हो गई।
हमीरपुर जिला के पंधरी गांव का निवासी कर्ण सिंह (45) राजनगर में परिवार के साथ किराये के मकान में अपनी पत्नी संतोष, बेटी राधा (18), रोशनी (13) और बेटे मनीष (5) के साथ रहता था। बृहस्पतिवार तड़के करीब 4:45 बजे राधा और रोशनी मेडिकल थाने पहुंचीं।
पुलिस को बताया कि उनके पापा की मौत हो गई है। घर में उनकी लाश पड़ी है। पुलिस दोनों को लेकर उनके घर पहुंची। कमरे में कर्ण का खून से लथपथ शव पड़ा था। देखने से लग रहा था कि उसके सिर पर भारी चीज से वार किया गया है। फर्श पर काफी खून बिखरा था। कर्ण की पत्नी और बेटा मनीष भी घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन
तहरीर में बताया हादसा
पुलिस के पहुंचने पर घर के बाहर काफी भीड़ लग गई। मौत के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं रहीं। दोपहर करीब एक बजे एसओ मेडिकल रविंद्र वशिष्ठ ने इस पर विराम लगाते हुए बताया कि कर्ण की बेटी ने तहरीर दी है।
इसमें बताया कि उसका पिता शराब के नशे में खिड़की से कमरे के फर्श पर गिर गया था। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हुई है। एसओ का दावा है कि संतोष राजनगर में ही अपनी बहन के घर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।