फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Qureshi's son Jacob on Begmpul uproar

याकूब कुरैशी के बेटे का बेगमपुल पर बखेड़ा   

Fri, 22 Jul 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 22 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Qureshi's son Jacob on Begmpul uproar
नशे में धुत याकूब के बेटे का मेडिकल कराकर लाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज ने बृहस्पतिवार को साथियों संग बेगमपुल पर सरेशाम बखेड़ा कर दिया। नशे में धुत होकर कई वाहनों में अपनी इंडिवर गाड़ी से टक्कर दे मारी। ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो उसने इंडिवर गाड़ी से उन्हें भी कुचलने की कोशिश कर दी। वायरलेस पर सूचना फ्लैश होने पर पुलिस ने उन्हें घेराबंदी करके पकड़ा। मेडिकल रिपोर्ट में फिरोज व उसके साथियों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


मेरठ दक्षिण विधानसभा से बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज कुरैशी उर्फ भूरा और उसके साथी कामिल निवासी सोहराब गेट, मजहर निवासी श्यामनगर लिसाड़ी गेट और आरिफ निवासी शास्त्रीनगर भवानी नगर नौचंदी सरधना से इंडिवर गाड़ी से लौट रहे थे। जीरो माइल चौराहे पर फिरोज ने एक बाइक में टक्कर मार दी।  चौराहे पर चेकिंग कर रहे टीएसआई बृजकिशोर त्यागी अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ गाड़ी के पास पहुंचे। पकड़ने के प्रयास में पुलिसकर्मियों की इंडिवर में बैठे फिरोज और उसके साथियों से हाथापाई हो गई। इंडिवर गाड़ी तेजी से वहां से निकली तो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।
विज्ञापन


यहां से तेज रफ्तार निकली इंडिवर ने एक टेंपो में टक्कर मारी और उसके ड्राइवर को भी पीटा। गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा हंगामा काटने पर दरोगा ने वायरलेस सेट पर सूचना फ्लैश कर दी। जिस पर लालकुर्ती और सदर बाजार थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर इंडिवर व उसमें सवार चारों युवकों को बेगमपुल चौराहे पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में भी उत्पात, हाथापाई 
फिरोज
और उसके साथियों को लालकुर्ती थाने ले जाया गया तो उन्होंने वहां भी उत्पात मचाया। बार-बार धमकी देते कि उनको पकड़ना पुलिस को भारी पडे़गा। उधर, जानकारी लगते ही बसपा कार्यकर्ता भी लालकुर्ती थाने पहुंच गए। थाने में हंगामा के दौरान पुलिस से हाथापाई हो गई। मामला तूल पकड़ते देखकर क्यूआरटी को बुलाया गया। सिविल लाइन इंस्पेक्टर भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। बसपा कार्यकर्ताओं को थाने से खदेड़ते हुए फिरोज व उसके साथियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। 

गाड़ी का चालान, आरोपी को जमानत 
मेडिकल
परीक्षण के बाद फिरोज व उसके साथियों पर खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने फिरोज की इंडिवर गाड़ी का भी चलान काटकर उनको चाबी सौंप दी। सभी आरोपियों को लेकर बसपा कार्यकर्ता हंगामा करते हुए थाने से गए। 

कोट
शराब पीकर खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने की धारा में फिरोज और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। नियमानुसार आरोपियों को थाने से जमानत पर छोड़ा गया। मेडिकल रिपोर्ट में फिरोज व उसके साथियों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। - कुलबीर सिंह, कार्यवाहक एसओ लालकुर्ती 


कोट
मैं
लखनऊ से लौट रहा हूं। फोन पर मामले की जानकारी दी गई। पता चला है कि गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। पुलिस की गाड़ी से रगड़ लग गई और बाद में पुलिस वालों ने जबरन इसे बड़ा मुद्दा बना दिया। पुलिस ने मामले को बेवजह तूल दिया है।- याकूब कुरैशी, बसपा नेता 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed