Meerut Crime Report: पीआरडी जवान ने खाया जहरीला पदार्थ, बजरंग दल के महानगर संयोजक का भांजा लापता
Meerut Crime Report : मेरठ में पीआरडी के जवान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीआरडी जवान ने जहरीला पदार्थ खाया
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव भामौरी निवासी पीआरडी के जवान कमल ने घरेलू कलह में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। पीआरडी जवान की हालत गंभीर बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार भामौरी निवासी कमल पुत्र ओमपाल का शराब पीने को लेकर परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह भी विवाद हुआ था। इसके बाद ही कमल ने जहरीला पदार्थ खाया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी गई है।
बजरंग दल के महानगर संयोजक का भांजा लापता
मेरठ में भावनपुर थाने के अब्दुल्लापुर निवासी बजरंगदल के महानगर संयोजक बंटी बजरंगी का भांजा तुषार पुत्र पवन शर्मा मूल रूप से किला परीक्षितगढ़ थाना के गांव गांवड़ा का रहने वाला है। वह दो साल से मामा के पास रहकर ट्रांसलेम कॉलेज से बीफार्मा कर रहा है। बंटी बजरंगी ने बताया कि वह शनिवार शाम जिम करने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। कई जगह तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। बंटी बजरंगी ने भांजे के साथ किसी अप्रिय घटना होने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ भावनपुर संजय द्विवेद्वी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
घर में आग लगाने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मेरठ में परतापुर के काशी गांव में दंपती के बीच विवाद के बाद पत्नी के परिवार को घर में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के प्रयास में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। काशी गांव निवासी जीनत की शादी मुरादनगर निवासी आदिल के साथ तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी में विवाद होने लगा। दोनों परिवारों के लोगों समझौते का प्रयास किया लेकिन दंपति के बीच बात नहीं बनी। इससे नाराज आदिल शनिवार को काशी गांव पहुंचा और घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, इसमें जीनत का परिवार जलने से बाल बाल बचा। जीनत की मां ने परतापुर थाने में आदिल के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ई-रिक्शा चालक से मारपीट करने वालों पर मुकदमा
मेरठ में मामूली सी बात को लेकर ई-रिक्शा चालक को बुरी तरह पीटने वालों पर थाना देहलीगेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित अमन पुत्र चांद निवासी जादियान शाहपीरगेट कोतवाली ने तहरीर में बताया कि वह ई-रिक्शा में कपड़ा लेकर वैली बाजार से जा रहा था। उसी दौरान रहीसु तेज गति पर स्कूटी पर आया। उसने ई-रिक्शा हटाने को कहा, जबकि वह अपनी साइड पर था। विरोध करने पर रहीसु ने उससे मारपीट शुरू कर दी। उसके पांच छह साथी और आ गए और सबने मिलकर उसे जमकर पीटा। राहगीरों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: UP: लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- जल्द ही लेंगे निर्णय
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 60 हजार रुपये निकाले
गुजरात के बहरूच जनपद के जंबूसर निवासी चौहान पंकज कुमार बहादुरशीं एक इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह कंपनी के कार्य से मेरठ आए थे। भैसाली बस अड्डे के सामने होटल में ठहरे थे। होटल के पास स्थित एटीएम से वह रुपये निकालने गए थे। उन्होंने दो हजार रुपये निकाले और वापस होटल चले गए। इसके बाद उनके मोबाइल पर एटीएम के जरिए धन निकासी के मेसेज आने लगे। आरोप है कि किसी व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से करीब 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को पीछा कर ईंख के खेत में पकड़ा