{"_id":"5d4d22ba8ebc3e6d0955078f","slug":"police-shot-a-crook-in-an-encounter-and-arrested-in-muzaffarnagar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़: 25 हजार के इनामी बदमाश पर पुलिस का सटीक निशाना, गोली लगने से घायल, फिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़: 25 हजार के इनामी बदमाश पर पुलिस का सटीक निशाना, गोली लगने से घायल, फिर गिरफ्तार
Fri, 09 Aug 2019 01:08 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। इसके अलावा एक सिपाही भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बता दें कि भोपा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने तीन बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की। जिसमें गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश शाहनजर पुत्र नूर निवासी नन्हेड़ी थाना भोपा घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी इरफान बसेड़ा व कयूम निवासी नन्हेड़ी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। वहीं मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इनामी बदमाश शाहनजर के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बाकी दो बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इन दो बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/