फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police se pehle bhaage

पुलिस के सामने भागे हमलावर

Sat, 29 Oct 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 29 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
police se pehle bhaage
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 करीब 4 बजे सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने खुद बताया कि वह 3:34 बजे ओवरब्रिज से गुजरे थे। मंडी पर टीपीनगर पुलिस खड़ी थी। जबकि, यह घटना 3:30 बजे की बताई गई और छह मिनट तक हरिकिशन ओवरब्रिज पर ही खून से लथपथ पड़ा रहा। लेकिन, किसी ने कुछ नहीं बताया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर तो पुलिस के सामने से ही निकलकर भागे हैं। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि हमलावर पल्सर बाइक पर थे और गोली मारने के बाद परतापुर की तरफ भागे।
विज्ञापन


पुलिस से पहले डीएम को सूचना
वारदात की सूचना पुलिस को नहीं, बल्कि डीएम को दी गई। जबकि आम तौर पर लोग 100 नंबर पर सूचना देते हैं। डीएम ऑफिस से पुलिस अफसरों को सूचना दी गई। सूचना देने वाले नरेश ने बताया कि उसके पास सिर्फ डीएम ऑफिस का नंबर था।
विज्ञापन


शरीर के अंदर गोली, पुलिस बता रही संदिग्ध
डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि एक्सरे से पता चला है कि दोनों गोलियां शरीर के अंदर हैं। पेट में खून जम गया है। हरिकिशन की हालत गंभीर है। इतना सब होने के बाद भी पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी राजेश भारती का कहना है कि मौके पर खून पड़ा नहीं मिला। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में भला कौन गोली मार देगा। पुलिस जल्द इस वारदात का खुलासा करेगी। घटनास्थल पर दो तमंचे छोड़कर हमलावरों के भागने के पीछे क्या मकसद था, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed