{"_id":"5d2e24608ebc3e6cba54aff7","slug":"police-presented-the-accused-in-muzaffarnagar-court-in-the-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा में हुई कुख्यात सागर मलिक की पेशी, नैनी जेल में बंद है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा में हुई कुख्यात सागर मलिक की पेशी, नैनी जेल में बंद है आरोपी
Wed, 17 Jul 2019 12:54 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात सागर मलिक को पेशी पर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नैनी जेल से लाकर कड़ी सुरक्षा में सागर मलिक को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान उसकी मां भी यहां मौजूद रही, मगर पुलिस ने उसे मां से मिलने नहीं दिया। बहावड़ी के बिल्लू हत्याकांड में उसकी पेशी हुई, जिसे सीजेएम कोर्ट ने सेशन सुपुर्द कर दिया। उधर, बुलंदशहर के एक शातिर अमित ठाकुर को भी सहारनपुर जेल से कड़ी सुरक्षा में यहां लाकर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
चार साल पहले शातिर विक्की त्यागी की अदालत में हत्या करने का आरोपी शातिर सागर मलिक इन दिनों नैनी जेल में बंद है। मंगलवार को एक बिल्लू हत्याकांड में उसे कड़ी सुरक्षा के बीच मुजफ्फरनगर लाकर सीजेएम अदालत में पेश किया गया। हवालात से अदालत तक व्रज वाहन में सागर मलिक को लाया गया। रास्ते में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सागर मलिक की मां को भी पुलिस ने सागर मलिक से नहीं मिलने दिया। उसे जनपद शामली कोतवाली में दर्ज हत्या के मुकदमे में अदालत में पेश किया गया। सीजेएम अदालत ने यह मुकदमा अग्रिम सुनवाई के लिए सत्र न्यायालय को भेजा है। बाद में उसे कड़ी सुरक्षा में वापस ले जाया गया। जिले की सीमा तक खतौली इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ उसकी गाड़ी के पीछे रहे।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/