{"_id":"580289624f1c1bd875291a38","slug":"police-muthbher-me-teen","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बदमाशों में मुठभेड़, तीन धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस बदमाशों में मुठभेड़, तीन धरे
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 16 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में बदमाशों को पेश करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान घेराबंदी कर पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश भाग गए। यह गैंग पिछले एक साल में पचास से अधिक लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उनके पास से पिस्टल, तमंचे, नकदी, और लूटी हुई कार बरामद हुई है। यह गैंग थापरनगर के कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की लूट की योजना बना रहा था।
सदर बाजार थाने में एसपी सिटी ओमप्रकाश सिंह और एएसपी कैं ट सिद्घार्थ ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले थापरनगर के कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की लूट करने के लिए बदमाशों ने रेकी की थी। सभी बदमाश एक स्थान पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये थे। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी थी। शुक्रवार रात इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने एक कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशों को कार समेत पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश फरार हो गये। जांच की तो पता चला कि यह गैंग कई जिलों में लूट और डकैती की घटना को अंजाम दे चुका है। इस गिरोह को शनिवार को हापुड़ रोड पर एक कैश वैन भी लूटनी थी। गैंग का सरगना दानिश है जो बागपत के दोघट से सात लाख की लूट में वांछित है। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र और पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
पकड़े गए बदमाश
दानिश पुत्र केसर निवासी सद्दीकनगर थाना कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर। दानिश पर एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं जो बागपत से लूट के मामले में फरार चल रहा था। आशु उर्फ आस मोहम्मद पुत्र शरीफ गांधी नगर लिबर्टी हॉल के सामने कस्बा सरधना हाल पता सद्दीकनगर थाना लिसाड़ीगेट। इसके खिलाफ दससे अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अकरम पुत्र रहमत निवासी जौहड़ वाली मस्जिद खालापार मुजफ्फरनगर। अकरम पर 35 मुकदमे दर्ज हैं, जो बीस दिन पहले ही मुजफ्फरनगर जेल से छूटकर आया था। जबकि खालापार निवासी इनाम और एक अन्य बदमाश सलीम फरार हैं।
विज्ञापन
बरामद सामान
एक पिस्टल नाइन एमएम, चार कारतूस, एक पिस्टल .32 बोर, चार कारतूस, एक तमंचा, पल्लवपुरम से लूट गई एस-एक्स-4 कार, जिस पर दिल्ली का फर्जी नंबर लिखा हुआ था। पल्लवपुरम में दुल्हैड़ा मौड़ से लूटा हुआ मोबाइल, नकदी, पल्लवपुरम में आरएन इंटर कॉलेज के पास पचास हजार लूट की घटना में से दस हजार, कैलाशी हॉस्पिटल कंकरखेड़ा में पचास हजार लूट की घटना में से 45 सौ रुपये और ब्रहमपुरी में भाजपा नेत्री के घर पड़ी डकैती में से एक जोड़ी सोने की बाली, पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
ये घटना कबूल की
गैंग का सरगना दानिश है, जो खतौली और मुजफ्फरनगर में अलग अलग स्थानों पर रहता है। 28 सितंबर को कृषि विवि मोदीपुरम के पास एक व्यक्ति से कार लूटी थी। बाद में सक ौती के पास बंधक बनाकर जबरन एटीएम से बीस हजार रुपये निकलवाए। जिस दिन कार कार लूटी थी उसी दिन बैंक से पैसा निकालकर जा रही बाइक पर बैठी महिला से पचास हजार लूटे, उसके बाद कंकरखेड़ा में कैलाशी हॉस्पिटल के पास पचास हजार लूटे। दो अक्तूबर को शोभित यूनिवर्सिटी के पास अस्सी हजार, मोबाइल और अन्य सामान लूटा।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया था डकैती को फर्जी
ब्रह्मपुरी में भाजपा नेत्री के घर लाखों रुपये की डकैती के मामले में इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी राजेश भारती ने पुलिस अफसरों से कहा था कि यह घटना फर्जी है। लेकिन पकड़े गये बदमाशों ने एसपी सिटी से कहा कि ब्रह्मपुरी के भगवतपुरी निवासी मोहन के कहने पर भाजपा नेत्री के यहां डकैती डाली थी। जहां एक लाख 60 हजार कै श और ज्वैलरी थी।