{"_id":"5fc50c948ebc3e9bdb0e4ac3","slug":"police-have-revealed-the-murder-of-shivam-in-bijnor-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: शिवम हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, सामने आई ये बड़ी बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजनौर: शिवम हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, सामने आई ये बड़ी बात
Mon, 30 Nov 2020 08:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 30 Nov 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुए शिवम हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। दूसरे वर्ग के एक व्यक्ति की बेटी को शिवम का भाई फोन करता था। बेटी के पिता ने दूसरे दुश्मनों के साथ मिलकर शिवम की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को जला दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला बाड़वान निवासी रामगोपाल का पुत्र शिवम उर्फ सोनू (23) गुरुवार शाम छह बजे परिजनों से खाना बनाने को कहकर घर से गया था लेकिन घर नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह शिवम का अधजला शव बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर व झालू बस स्टैंड के बीच झाड़ियों में पड़ा मिला था। शिवम के परिजनों ने असगर, उसके तीन पुत्रों नसीम, एजाद, नईम व आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
शहर कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक, आरिफ, नईम, एजाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने शिवम की हत्या करना कबूल किया।
आरिफ ने पुलिस को बताया कि शिवम का भाई दीपक उसकी बेटी को फोन करता था। यह बात उसकी बेटी ने उसे बताई थी। शिवम का बड़ा भाई सागर असगर की बेटी को एक साल पहले बहला-फुसलाकर ले गया था। उसकी गर्भवती लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में सागर जेल में बंद है। आरिफ ने असगर के पुत्रों नसीम, एजाद व नईम के साथ मिलकर शिवम की हत्या की योजना बनाई। आरिफ ने उनसे कहा कि पहले ही सागर उनकी बहन को भगा ले गया था, अब दीपक उसकी बेटी के साथ ऐसी हरकत कर रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर: दूसरी शादी करने से रोका तो पत्नी को दी खौफनाक मौत, दो साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
आरिफ के मुताबिक, शिवम नशा करने का आदी था और आरिफ के साथ नशा करके उसके परिवार के बारे में उल्टा सीधा कहता था। आरिफ ने गुरुविार की शाम उसे नशा कराकर इधर-उधर घुमाया। इसके बाद चारों ने पत्थर से पीटकर उसकी हत्या कर दी। शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरा जला दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/