{"_id":"5f5f4f1cd11da301ea7a9471","slug":"police-have-busted-illegal-arms-factory-in-meerut-and-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, अवैध असलहा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, अवैध असलहा बरामद
Mon, 14 Sep 2020 04:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 14 Sep 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
अवैध असलहा बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पुलिस ने सोमवार को एक तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल और उनकी टीम ने सोमवार को हुमायूं नगर में छापा मारकर तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 52 बने और 19 अधबने तमंचे बरामद किए हैं। इसके अलावा अवैध असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
इनको को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी साबिर और शोएब को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: तीन साल से थे प्रेम संबंध, युवक ने प्रेमिका को फोन कर जंगल में बुलाया, शराब पिलाई और फिर...
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि तमंचे को मेरठ के अलावा दूसरे जनपदों में भी सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि कहां- कहां पर तमंचे सप्लाई हो रहे थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/