फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has arrested four accused of a gang in encounter at Muzaffarnagar

यूपी: मुठभेड़ में दबोचे गए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार बदमाश, आरोपियों ने कबूला जुर्म

Sat, 08 Feb 2020 06:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Feb 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Police has arrested four accused of a gang in encounter at Muzaffarnagar
गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में पुलिस ने मुठभेड़ में एक चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। बदमाशों ने गांव अंतवाड़ा में दो मोबाइल कंपनी के टावरों की बैटरी चोरी करना कबूल किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कार, चोरी की बैटरी, तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सीओ आशीष प्रताप सिंह ने कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार की शाम को इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी, एसएसआई मुकेश सोलंकी, एसआई सतबीर सिंह, एसआई चीमा, एसआई रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ अलकनंदा गंगनहर पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए कार को गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर सठेड़ी पुल की ओर दौड़ा दी। पुलिस ने बदमाशों को पीछा करते हुए वाल्मीकि श्मशान के पास घेर लिया। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। पुलिस ने कार सहित चार बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश चकमा देकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


वहीं पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम बाली उर्फ बाल किशन पुत्र अंगद सिंह निवासी रुपनगर सरस्वती विहार, थाना लोनी गाजियाबाद, नीरज पुत्र गोपाल निवासी गांव मंगोलपुरी पत्थर मार्केट थाना मंगोलपुरी, दिल्ली, जावेद पुत्र लताफत निवासी रूपनगर, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद, मिंटू पुत्र सागर पुत्र हरिश्चंद निवासी हरदोई, थाना सैफई, जिला इटावा बताए। जबकि फरार बदमाश शहजाद पुत्र शमीम उर्फ पौदिना निवासी रुपनगर सरस्वती विहार, थाना लोनी, गाजियाबाद बताया है। बदमाशों ने पिछले वर्ष 15 दिसंबर की रात में गांव अंतवाड़ा के दो मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी की घटना को कबूल किया। बदमाशों के कब्जे से कार, 11 बैटरी, एक पौनिया, तमंचा, कारतूस, खोखे, दो चाकू बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चरथावल व देवबंद के टावरों से बैटरी चोरी की
इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि यह बैटरी चोरी करने वालों का अंतरराज्यीय गिरोह है। इन बदमाशों ने 21 जनवरी 2020 को चरथावल के गांव गांव लुहारी खुर्द और तीन फरवरी की रात को देवबंद के गांव बचीटी के मोबाइल टावर से बैटरी चोरी की थी। ये बदमाश मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करके उनके ले जाकर दिल्ली व लोनी गाजियाबाद में चलते फिरते कबाड़ियों को बेचते हैं। शुक्रवार की शाम ये कार में चोरी की बैटरी रखकर लोनी बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ लिया।

बदमाश नीरज पर आठ मुकदमे दर्ज 
इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि बदमाश नीरज इस गिरोह का सरगना है। इस पर खतौली थाने में छह, चरथावल व देवबंद में एक एक मुकदमा दर्ज है। पूर्व में भी यह बदमाश दिल्ली से 11 मुकदमों में जेल जा चुका है। इन बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed