फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has arrested four accused including woman with smack in Saharanpur city

यूपी: महिला समेत चार तस्कर दबोचे, 20 लाख की स्मैक बरामद, गांवों में करते थे सप्लाई

Wed, 15 Jan 2020 07:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Jan 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Police has arrested four accused including woman with smack in Saharanpur city
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में क्राइम ब्रांच और गंगोह थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से स्मैक सहित अन्य तरह के नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें महिला आरोपी भी शामिल है। इनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये की कीमत की स्मैक बरामद की गई है। इन तस्करों ने खुलासा किया कि बरेली से लाकर जिले के गांवों में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने आरोपियों को गंगोह से नकुड़ की ओर जाने वाले रास्ते पर बाढ़ी माजरा के पास गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में इस्लाम निवासी मोहनपुर उर्फ मैनपुरा थाना गंगोह, सुभान निवासी पढेरा थाना फतेहगंज पूर्वी तहसील फरीदपुर जिला बरेली, शाहिस्ता गांव बाढ़ी माजरा थाना गंगोह और मारूफ निवासी गांव बराला थाना कैराना शामली हाल निवासी गुज्जरवाड़ा गंगोह शामिल हैं। इनके कब्जे से 230 ग्राम स्मैक, तस्करी में प्रयुक्त होने वाली एक कार और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया।
विज्ञापन


कई बार स्मैक ला चुका था बरेली निवासी तस्कर
बरेली निवासी सुभान ने पूछताछ में बताया कि जिले के गांवों में वह पहले भी स्मैक ला चुका है। इस बार भी वह मैनपुरा, बाढ़ी माजरा सहित गंगोह क्षेत्र के अन्य गांवों में स्मैक की सप्लाई के लिए पहुंचा था। उसने बताया कि वह यहां पर बिलाल, सद्दाम, जावेद, अमजद, जुलफाम, गफ्फार, जब्बार सहित अन्य लोगों को स्मैक सप्लाई करने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैराना: पुलिस ने 65 किलो डोडे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे, होटलों पर करनी थी सप्लाई

बरेली में इन लोगों से माल लाता था सुभान
सुभान ने बताया कि जिले में सप्लाई के लिए वह बरेली में अपने ही गांव और आसपास के लोगों कादिर उर्फ जुल्फिकार, रियाजुद्दीन से माल लाता था। इसके बाद यहां बेचता था। महिला तस्कर को इसलिए शामिल किया गया ताकि पुलिस आसानी से शक न कर सके।

सर्दी के मौसम में बढ़ती है नशे की खपत
पुलिस टीम ने बताया कि सर्दी के मौसम में नशे के सौदागर अधिक सक्रिय हो जाते हैं। शहरी इलाकों के साथ ही कस्बों और गांवों में नशाखोरी करने वाले युवाओं सहित अन्य लोगों के लिए तस्कर नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए अधिक सक्रिय हो जाते हैं।

तस्करों को पकड़ने वाली टीम
बिजेंद्र सिंह, सर्विलांस टीम प्रभारी, मुबारिक हसन, स्वॉट टीम प्रभारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक राधेश्याम थाना गंगोह, उप निरीक्षक सतीश कुमार, विनोद कुमार, बिजेंद्र कुमार, कांस्टेबल राजीव कुमार, राहुल, मीनू, इमरान, विनीत पंवार और कमल कौशिक।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed