फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has arrested of two Interstate smuggler with 65 kg of doda post in Shamli

कैराना: पुलिस ने 65 किलो डोडे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे, होटलों पर करनी थी सप्लाई

Mon, 07 Oct 2019 08:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Oct 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
Police has arrested of two Interstate smuggler with 65 kg of doda post in Shamli
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

शामली जिले की कैराना पुलिस ने 65 किलोग्राम डोडे के साथ दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी बहराइच से यह डोडा लेकर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस बल के साथ सोमवार की शाम शामली रोड पर चेकिंग कर रहे थे। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने शामली बाईपास पर खड़ी एक कार सवार दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों कार के अंदर से बोरे लेकर ईख के खेत की ओर जा रहे थे। तलाश लेने पर कार के अंदर से तीन बोरों में से 65 किलो डोडा बरामद हुआ। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम विपिन कुमार श्रीवास्तव निवासी विशुनापुर थाना रुपदिया जिला बहराइच और दूसरे ने अपना नाम माजिद निवासी मोहल्ला आलकलां, कैराना शामली बताया। तलाशी के दौरान माजिद के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस और विपिन कुमार श्रीवास्तव के पास से एक चाकू बरामद किया। पुलिस ने दोनों तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: 5 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा, ऐसे जाल में फंसाती थीं गैंग लीडर महिला, आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों पर करनी थी सप्लाई
पुलिस ने जब कार के कागज मांगे तो विपिन ने बताया कि वह बहराइच से अपने एक दोस्त से इसे मांग कर लाया था। यह डोडे आसपास के होटलों पर सप्लाई करनी थी।

मुल्ला माजिद पर है 10 मुकदमे
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुल्ला माजिद पर ड्रग्स सप्लाई, पुलिस मुठभेड़, गुंडा एक्ट और शस्त्र अधिनियम के 10 मुकदमे दर्ज हैं। बहराइच के विपिन का आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed