{"_id":"5d9482f78ebc3e013c6cbdb0","slug":"police-busted-a-solver-gang-and-five-members-arrested-in-muzaffarnagar-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, पांच अरेस्ट, आठ लाख में लेते थे यूपी एसएसएससी परीक्षा में पास कराने का ठेका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, पांच अरेस्ट, आठ लाख में लेते थे यूपी एसएसएससी परीक्षा में पास कराने का ठेका
Wed, 02 Oct 2019 06:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस ने यूपीएसएसएससी (लोअर पीसीएस) की परीक्षा में पास कराने का ठेका लेकर सॉल्वर से परीक्षा दिलाने वाले गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने ठेकेदार और सॉल्वर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लाख नकद, दो आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड व दो बाइक बरामद की गई हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि मंगलवार को शहर में कई केंद्रों पर यूपीएसएसएससी (लोअर पीसीएस) की परीक्षा थी। इसी दौरान गांधी कॉलोनी स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज में स्थित परीक्षा केंद्र पर स्क्वॉड टीम ने परीक्षा दे रहे ऋषभ कुमार को प्रवेशपत्र पर फोटो मिसमैच होने पर शक के आधार पर पकड़ा। पूछताछ की गई तो युवक की पहचान बिहार के जनपद रोहताश के बघेला पोस्ट थाना क्षेत्र के गांव छनहा निवासी मुकेश के रूप में हुई, जो ऋषभ बनकर परीक्षा दे रहा था। सॉल्वर मुकेश से पूछताछ के बाद बिजनौर जनपद के मोहल्ला कुटिया निवासी अमित कुमार, विशेषांक व हरेंद्र सिंह और हीमपुर दीपा के गांव टूंगरी निवासी ऋषभ को भी गिरफ्तार किया गया। जबकि बिजनौर के ही मोहल्ला कुटिया निवासी विवेक हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: सॉल्वर गैंग में शामिल था ये अफसर, ऐसे हुआ खुलासा, अब सस्पेंड करने की तैयारी
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि जांच में पता चला कि बिजनौर निवासी अमित व फरार विवेक सॉल्वर गैंग चलाते हैं, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बिहार प्रांत से सॉल्वर्स को बुलाकर परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दिलाते हैं। पीसीएस लोअर के लिए आरोपियों ने तीन परीक्षार्थियों को पास कराने का ठेका आठ-आठ लाख में लिया था, जिनसे एक-एक लाख रुपये एडवांस लिए गए थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/