फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police boli sex

पुलिस बोली- सेक्स के बाद चंद्रशेखर के मकान में लूटपाट का था प्लान

Fri, 24 Jun 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
police boli sex
रिया और पुष्पेंद्र का फोटो - फोटो : अमर उजाला
 शास्त्रीनगर के सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस में सेक्स स्कैंडल के साथ लूटपाट का भी कनेक्शन सामने आया है। कातिलों का पहले सेक्स और फिर चंद्रशेखर गुप्ता के मकान में लूट करने का प्लान था। यह दावा करते हुए पुलिस ने कहा है कि वह कातिल के करीब है। बस, उसकी गिरफ्तारी बाकी है। कातिलों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने माधवपुरम में अपना जाल बिछा रखा है। इसके अलावा पुलिस की एक टीम कातिल की तलाश में दिल्ली भी रवाना हुई है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट गोल मंदिर के सामने शनिवार को बीमा कंपनी मैनेजर चंद्रशेखर गुप्ता उनकी पत्नी पूनम गुप्ता और एक युवती रिया उर्फ रेनू का मर्डर हुआ था। पुलिस अधिकारी इस मामले को सेक्स स्कैंडल से जोड़कर जांच में जुटे थे। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया था कि कातिल माधवपुरम के रहने वाले हैं और उन्होंने लिसाड़ीगेट से फर्जी आईडी पर सिम खरीदा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दावा किया कि माधवपुरम निवासी सचिन सक्सेना और रिया एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। सचिन मौज मस्ती में ऐसा डूबा कि वह लाखों रुपये के कर्ज में डूब गया।  परिवार से उसकी अनबन हुई तो वह घर छोड़कर चला गया। देनदारी से छुटकारा पाने के लिये उसने अपने दो साथियों के साथ लूटपाट का प्लान बनाया। उसने चंद्रशेखर गुप्ता के मकान को टारगेट किया। इसी प्लानिंग के तहत शनिवार सुबह पौने नौ बजे सचिन ने रिया को नए नंबर से फोन कर शास्त्रीनगर में चंद्रशेखर के घर बुलाया था।
विज्ञापन


एक-एक कर तीनों को मार डाला
आरोपियों को उम्मीद थी कि चंद्रशेखर के घर में लाखों रुपये की नकदी और जेवरात मिलेंगे। आरोपियों ने सेक्स करने के बाद मकान में लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पहले रिया को मारा। इसके बाद चाकू से पूनम गुप्ता की गर्दन रेतकर मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार मची तो चंद्रशेखर भी अंदर पहुंचे, जहां आरोपियों ने उसे भी मारा डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलमारी में मिले थे खून के धब्बे
घटनास्थल पर जांच करने के लिये फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया था। चंद्रशेखर गुप्ता के मकान में रखी अलमारी खुली हुई थी, जिसमें खून के निशान मिले। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है। इससे स्पष्ट होता है कि कातिलों ने मकान में लूट भी की। हालांकि, इस बात का खुलासा अभी बाकी है कि लूट में कितना सामान कातिल ले गए।

सचिन और उसके दोस्तों की तलाश
पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिनभर माधवपुरम और आसपास के इलाके में सचिन सक्सेना और उसके दो दोस्तों की तलाश की। शाम ढलते ही सादी वर्दी में माधवपुरम को छावनी में तब्दील कर दिया गया। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा था। पुलिस ने सचिन के परिवार के एक सदस्य को पूरा घटनाक्रम बताया। इस दौरान उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में रिश्तेदारों और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।


17 दिन से सचिन नहीं आया
सचिन की बहन ज्योति ने बताया कि उनके पिता टॉफी बनाने का काम करते हैं। सचिन छह बहन-भाइयों में सबसे छोटा है। उसने लाखों रुपये का कर्ज कर लिया है। 17 दिन से वह घर नहीं आया। ज्योति ने बताया कि उसे और परिजनों को इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, सचिन इतनी बड़ी वारदात नहीं कर सकता। वारदात में सचिन का नाम आया तो पूरा परिवार दहशत में आया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed