{"_id":"57d459fb4f1c1b9b21317614","slug":"police-aur-badmaasho","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन धरे
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 11 Sep 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़ मार्ग पर शुक्रवार रात इंचौली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस घेराबंदी कर तीन को धर दबोचा। उनके पास से कैंटर चालकों से लूटी हुई नकदी के अलावा तीन तमंचे और आठ कारतूस बरामद हुए हैं। इनमें से एक मुल्जिम दस साल की सजा भी काट चुका है। यह गिरोह पिछले छह माह में लूट और चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुका है।
इंचौली थाने के कार्यवाहक एसओ नरेश कुमार शुक्रवार रात को मसूरी- दौराला मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने एक फैक्ट्री के बाहर खड़े तीन युवकों को टोका तो एक युवक ने जंगल में भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपी शाहनवाज उर्फ बुद्धू, इसरार उर्फ छंगा और शान मोहम्मद निवासी कस्बा लावड़ थाना इंचौली हैं।
उनके पास से 34 सौ रुपये, तीन तमंचे और आठ कारतूस बरामद किये हैं। एसओ का कहना है कि शाहनवाज पर लूट, चोरी और डकैती के अलग अलग थानों में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि शान मोहम्मद पर 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। शाहनवाज मेरठ और मुजफ्फरनगर जेल में बंद रह चुका है। जो दस साल की सजा भी काट चुका है। पूछताछ में बताया तीनों युवकों ने बताया कि 19 अगस्त को लावड़ मार्ग पर हरियाणा के तीन कंटेनर चालकों को बंधक बनाकर हजारों की नकदी और मोबाइल लूटे थे। इसके अलावा इंचौली, मसूरी, लावड़ और आसपास के क्षेत्र में बीस से अधिक पशु चोरी और लूट करने के बाद पशु पैठ में बेच चुके हैं। बंद मकानों में चोरी के अलावा इस गिरोह ने एक डकैती की घटना को अंजाम दिया था। गिरोह के दो सदस्य फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।