फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Photo ops of encounter, bullet in the foot, punch in hand

मुठभेड़ का फोटो सेशन, पैर में गोली, हाथ में तमंचा

Mon, 24 Jun 2019 04:06 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 24 Jun 2019 04:06 AM IST
विज्ञापन
Photo ops of encounter, bullet in the foot, punch in hand
मुठभेड़ के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। परतापुर पुलिस ने रविवार रात शताब्दी नगर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। बदमाश का साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ की खास बात यह रही कि पुलिस की गोली पैर में लगने के बाद भी बदमाश ने फोटो खिंचने तक हाथ से तमंचा नहीं छोड़ा। फोटो सेशन होते ही तमंचा जमीन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर सुभाष अत्री के अनुसार रिठानी चौकी पर चेकिंग के दौरान काले रंग की स्कूटी पर सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो वह स्कूटी लेकर भाग निकले। पीछा करने पर बदमाशों को शताब्दीनगर के लाल क्वार्टर इलाके में घेर लिया गया। इस दौरान दोनों बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी और वह घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। मौके से बदमाशों की स्कूटी और 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम फुल्लू उर्फ महबूब पुत्र मकसूद निवासी ग्राम कांशी परतापुर है। जिस पर गोकशी समेत 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गोकशी की चार घटनाओं में वांछित था, जिस पर 25 हजार का इनाम था। फरार बदमाश बबलू है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एक में हाथ में, दूसरे में जमीन पर
मुठभेड़ के बाद दो फोटो सामने आए। इनमें एक फोटो में बदमाश के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगती है और वह जमीन पर गिरा मिलता है। लेकिन ताज्जुब है कि गिरने के बावजूद उसके हाथ में तमंचा मौजूद है। जैसे मुठभेड़ लाइव चल रही हो। दूसरी फोटो में बदमाश गायब है और तमंचा जमीन पर गिरा है। पास ही खून के निशान बने हैं। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी मुठभेड़ स्थल का जायजा लेते दिखाई दे रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ को नहीं मिली लोकेशन
एक तरफ जहां परतापुर इंस्पेक्टर बदमाशों से मुठभेड़ करते रहे। वहीं सीओ ब्रह्मपुरी 15 मिनट तक लोकेशन तलाशते रहे। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ मौके के लिए रवाना हुए थे। लेकिन जंगल में लोकेशन नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed