{"_id":"59b3d7f74f1c1bfd7f8b5715","slug":"parents-brother-with-a-knife-cut-off-the-elder-brother-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता पिता को गाली दी तो चाकू से बडे़ भाई की गर्दन काट डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माता पिता को गाली दी तो चाकू से बडे़ भाई की गर्दन काट डाली
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 09 Sep 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
भाई की चाकू से गोदकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में माता-पिता को गाली गलौज करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से काट डाला। आरोपी हत्या में इस्तेमाल किया खून से सना चाकू लेकर खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है।
विज्ञापन
वारदात मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला की है। रजनीश उर्फ राजू (32) पुत्र राजकुमार शुक्रवार देर रात शराब पीकर घर पहुंचा। रजनीश अपने मामा-पिता से गाली गलौज कर रहा था। तभी छोटे भाई मनु उर्फ मोनू ने इसका विरोध किया। रजनीश ने उसको भी गाली दे दी। तभी मनु सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया। मनु ने रजनीश को धक्का दिया। जिस पर उसका सिर दरवाजे की चौखट पर लगा। तभी मनु ने अपने भाई की चाकू से गर्दन रेत दी। चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी मनु ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। वारदात के वक्त उसके माता पिता भी मौजूद थे। माता पिता ने मनु को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि रजनीश बाइक शोरूम में नौकरी करता था। रोजाना शराब पीकर रात में घर आता और गाली गलौज करता था। इसको लेकर परिवार के लोग भी काफी परेशान थे।
विज्ञापन
पढ़ें : सनसनीखेज वारदात : इज्जत की खातिर बहन को चाकू से गोदकर मार डाला
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/