फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sensational: For the sake of honor, sister was killed by knife

सनसनीखेज वारदात : इज्जत की खातिर बहन को चाकू से गोदकर मार डाला

Fri, 07 Jul 2017 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 07 Jul 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
Sensational: For the sake of honor, sister was killed by knife
आरोपी भाई

इज्जत की खातिर भाई ने बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही पुलिस चौकी पहुंचा और समर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। बृहस्पतिवार की देर रात नईमंडी कोतवाली के सुभाष नगर में संजीदा (35) अकेली बैठी थी। उसका भाई अलग मकान में रहता था। इस बीच उसका भाई कामिल ने अचानक चाकू से बहन पर हमला कर दिया। कामिल बहन पर तब तक ताबड़तोड़ वार करता रहा, जब तक उसकी सांसें नहीं उखड़ गईं। बहन की मौत के बाद ही आरोपी वहां से निकला और खून से सना छुरा लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया। कामिल ने पुलिस के सामने समर्पण करते हुए कहा कि उसने अपनी बहन की हत्या कर दी है। हत्यारोपी का कहना है कि उसकी बहन ने कई शादियां कर रखी थीं। उसकी हरकतों की वजह से उसकी बदनामी हो रही थी। बृहस्पतिवार दिन में भी भाई-बहन में कहासुनी हुई थी। हत्या का पता चलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। मंडी कोतवाल केपी सिंह तुरंत फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन

समाज के तानों से आिजज आकर उठाया यह कदम

Sensational: For the sake of honor, sister was killed by knife
जानकारी लेते पुलिस अधिकारी

पुलिस हिरासत में मौजूद भाई को अपने किए पर कोई अफसोस नहीं था। उसका कहना था कि लाख समझाने पर भी वह नहीं मान रही थी। नईमंडी कोतवाली के सुभाष नगर निवासी कामिल ने पुलिस को बताया कि परिवार में किसी चीज की कमी नहीं है। वह दो भाई-बहन ही हैं। परिवार वाले उसकी छह बार शादी कर चुके थे। हर शादी में कुछ दिन रहने के बाद बहन वापस घर आ जाती थी। उसके बाद परेशान परिजन उसकी दूसरी शादी कर देते थे। कई बार उसके बारे में उल्टी-सीधी बातें सुनने को मिलती थी। समाज में हो रही बदनामी और दोस्तों के तानों से वह आजिज आ चुका था। बहन को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सुनती नहीं थी। परेशान होकर उसने उसे ठिकाने लगाने की सोच ली थी। बृहस्पतिवार सुबह भी आरोपी का बहन से झगड़ा हुआ था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed