{"_id":"6733b21fae47e41b9d5fb31bde567aa6","slug":"online-casino-45-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कसीनो से 45 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन कसीनो से 45 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
Updated Fri, 06 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी में खुलेआम चल रहे ऑनलाइन कसीनो पर सीओ ब्रह्मपुरी की छापामारी से हड़कंप मच गया। थाना पुलिस की साठगांठ से संचालित इस कसीनो को बंद कराने के लिए एसएसपी ने सीओ को फटकार लगाई थी। जिसके बाद भारी फोर्स के साथ पहुंचे सीओ ब्रह्मपुरी को दरवाजा तोड़कर कसीनो में घुसना पड़ा।
पुलिस ने कसीनो के अंदर से कसीनो संचालक समेत 45 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बड़ी संख्या में कंप्यूटर, मोबाइल फोन, लैपटॉप और नकदी के अलावा हुक्का, चिलम एवं नशे का सामान भी बरामद किया गया है। संचालक समेत सभी आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बृहस्पतिवार को एसएसपी डीसी दूबे को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस की मिलीभगत से खुलेआम कसीनो चलने की शिकायत मिली। कई बार कसीनो संचालन की शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज एसएसपी ने सीओ ब्रह्मपुरी रफीक अहमद को फोन पर जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
एसएसपी ने सीओ को बताया कि सीओ ऑफिस से कुछ ही दूरी पर कसीनो चल रहा है। उन्होंने सीओ से यहां तक कह दिया कि अगर उनसे कसीनो नहीं रुक सकता तो बता दें। मैं अपने स्तर से पकड़वा लूंगा।
सीओ ब्रह्मपुरी ने एसएसपी से कुछ घंटे की मोहलत मांगी। इसके बाद सीओ ब्रह्मपुरी ने अपने प्राइवेट लोगों के जरिए कसीनो संचालन के संबंध में सूचनाएं जुटाईं और एक सिपाही को ब्रह्मपुरी शारदा रोड स्थित श्रीजी प्लाजा में दूसरी मंजिल पर चल रहे कसीनो में भेजा। सिपाही ने वहां पर कसीनो चलने की सूचना दी।
दरवाजा तोड़कर कसीनो में घुसी पुलिस
टीपीनगर पुलिस के साथ पहुंचे सीओ ने कसीनो को घेर लिया। कसीनो का दरवाजा अंदर से बंद होने पर दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर घुसी। बंद कमरे में कसीनो का खेल परवान चढ़ रहा था। पुलिस ने कसीनो संचालक इंद्रानगर ब्रह्मपुरी अक्षय सिंघल पुत्र शिव कुमार, शिव कुमार, अक्षय का साथी भूमिया पुल निवासी राशिद, प्रहलाद नगर निवासी मोंटी समेत 45 युवकों को मौके से दबोच लिया। सीओ ने बताया कि कसीनो संचालक समेत सभी युवकों पर आईटी एक्ट और गैंबलिंग एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
पहले भाई चलाता था कसीनो
श्रीजी प्लाजा में कसीनो का खेल पहले से चल रहा है। अक्षय से पहले उसका भाई प्रियांक सिंघल कसीनो चलाता था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने अप्रैल 2014 में प्रियांक और उसके पिता शिव कुमार को कसीनो चलाते हुए पकड़ा था। उस दौरान छापामारी में कसीनो से 18 लोग पकड़े गए थे।
मोटी कमाई की थी चाह
भाई के पकड़े जाने के बाद अक्षय ने कसीनो का काम शुरू कर दिया था। डीएन कॉलेज से बीकॉम करने वाले 22 वर्षीय अक्षय ने पहले तो एक शेयर कंपनी की फ्रैंचाइजी ली।
कुछ दिनों तक शेयर ब्रोकिंग का काम करने के बाद अक्षय को लगा कि बिना मेहनत के मोटी कमाई तो कसीनो से ही हो सकती है। ऐसे में उसने दोबारा कसीनो शुरू कर दिया। कसीनो सुबह 11 बजे से ही शुरू हो जाता था और शाम सात बजे तक खुलेआम चलता था।
कैमरे से रखते थे नजर
कसीनो के खिलाफ शिकायत करने वाले और आने-जाने वालों पर कैमरे से नजर रखी जाती थी। कसीनो के बाहर गेट पर 13 कैमरे लगाए गए थे। जिन्हें एक कंप्यूटर से जोड़ा गया था।
कसीनो संचालक अक्षय सिंघल खुद इससे नजर रखता था। पुलिस ने जब छापा मारा तो कसीनो संचालक समेत किसी को भी भागने का मौका तक नहीं मिला। जिसके कारण कसीनो में मौजूद सभी लोग दबोचे गए।
ब्रह्मपुरी पुलिस को रखा दूर
सीओ ब्रह्मपुरी ने कसीनो पर कार्रवाई से ब्रह्मपुरी एसओ यादराम यादव समेत थाने की पुलिस को दूर रखा। सीओ टीपीनगर थाने के कुछ दरोगाओं के अलावा अपने ऑफिस के पुलिसकर्मियों के साथ श्रीजी प्लाजा पहुंचे। छापामारी कार्रवाई के करीब दो घंटे के बाद एसओ ब्रह्मपुरी यादराम यादव मौके पर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर एसओ के चेहरे की हवाईयां उड़ी थीं।
यह हुई बरामदगी
लैपटॉप- 3
मोबाइल फोन -42
कंप्यूटर - 35
67 हजार रुपये
हुक्का, चिलम, नशीले पदार्थ
कोट
ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अवैध तरीके से कसीनो चलने की सूचना मिलने पर कार्रवाई से शुरूआत की गई है। कांप्लेक्स के अलावा होटलों में चल रहे कसीनो और जुए की शिकायत भी मिली है। उन सभी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
-डीसी दूबे, एसएसपी