{"_id":"5e2ef3ff8ebc3eeb841b6cc2","slug":"one-youth-shot-dead-in-kite-flying-controversy-at-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पतंगबाजी के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: पतंगबाजी के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर रूप से घायल
Tue, 28 Jan 2020 02:43 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के पूर्वा इलाही बक्स में सोमवार शाम पतंगबाजी के विवाद में एक युवक ने दो चचेरे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की।
विज्ञापन
पूर्वा इलाही बक्स निवासी सरफराज (35) पुत्र अनीस चचेरे भाई इरशाद के साथ घर की छत से पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान सरफराज का तहेरा भाई समीम आलम भी पतंग उड़ा रहा था। पतंगबाजी को लेकर सरफराज की समीम से बहस हो गई। आरोप है कि समीम ने पिस्टल से दोनों चचेरे भाई सरफराज और इरशाद पर गोलियां चला दीं। इससे दोनों घायल हो गए। परिवार के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सरफराज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: घर के बाहर बनी बैठक में घुसकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, वारदात से इलाके में दहशत
विज्ञापन
जानकारी पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल इरशाद के बयान दर्ज किये। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पतंगबाजी को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/