फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth shot dead a Old man in Muzaffarnagar city of Uttar Pradesh

यूपी: घर के बाहर बनी बैठक में घुसकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, वारदात से इलाके में दहशत

Mon, 27 Jan 2020 11:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Jan 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
A youth shot dead a Old man in Muzaffarnagar city of Uttar Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के मोहल्ला खालापार में सोमवार शाम घर के बाहर बनी बैठक में बैठे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कमरे में घुसकर एक युवक ने वृद्ध पर गोली चलाई, जो उनकी गर्दन में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वृद्ध ताबीज और दवा देने का काम करता था। इसी प्रकरण में उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में कब्रिस्तान के सामने वाली गली में रहने वाले सूफी अब्दुल सलाम (60) पुत्र अब्दुल वहाब घर के बाहर स्थित बैठक में ताबीज-गंडे व देशी दवा देने का काम करता था। सोमवार शाम करीब 7.40 बजे एक युवक उनके घर पहुंचा और बैठक का दरवाजा खटखटाया। बैठक में मौजूद वृद्ध ने युवक को अंदर बुला लिया, जिसने अंदर घुसते ही सामने तख्त पर बैठे वृद्ध पर तमंचे से गोली चला दी और फरार हो गया। नजदीक से चलाई गई गोली वृद्ध की गर्दन में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर अंदर घर में मौजूद परिजन बैठक में पहुंचे और लहूलुहान वृद्ध को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं हत्या की सूचना मिलते ही सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया, शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस हरशरण शर्मा टीम के साथ वृद्ध के घर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला अस्तपाल से वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। देर रात तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि वृद्ध द्वारा दिए जाने वाले ताबीज-गंडे व देशी दवा प्रकरण में ही हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

इन्होंने कहा...
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि वृद्ध ताबीज व देशी दवा देने का काम करता था। एक युवक ने बैठक में घुसकर वृद्ध को गोली मारी है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश की बात से इंकार किया है। प्रथम दृष्टया जांच में युवक द्वारा वृद्ध के काम से संबंधित किसी मामले को लेकर ही गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। युवक को चिह्नित किए जाने के भी प्रयास जारी हैं। परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed