{"_id":"5c76ed87bdec227395218946","slug":"one-kilo-gold-recovered-from-vipul-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपुल के घर से एक किलो सोना बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विपुल के घर से एक किलो सोना बरामद
Thu, 28 Feb 2019 01:35 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Gaurav sharma
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:35 AM IST
सार
-विशाल मेगामार्ट पानीपत के मैनेजर की निशानदेही पर दी दबिश
-बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन में सोना लूट का मामला
विज्ञापन
सोना लूट
- फोटो : File Photo
विस्तार
विज्ञापन
बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से लुटा हुआ एक किलो सोना पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया। विशाल मेगामार्ट पानीपत के मैनेजर की निशानदेही पर लुटा हुआ और सोना बरामद करने की कोशिश चल रही है। वहीं फरार आरोपी विपुल व वरुण की तलाश में दबिश जारी है।
दस किलो सोना लूट मामले की जांच में पुलिस और एसटीएफ लगी है। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने तीन आरोपी सुशील दादरी, भगत सिंह और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर चार किलो सोना बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी मयंक व विशाल कौशिक निवासी कंकरखेड़ा को हिरासत में लिया हुआ है। दोनों की निशानदेही पर दबिशें जारी हैं। दो आरोपी विपुल और वरुण फरार हैं, जिनके पास छह किलो सोना होना बताया गया।
विज्ञापन
पुलिस और एसटीएफ ने मंगलवार को विपुल के जीजा बेअंत सिंह को पानीपत से हिरासत में लिया था। वह पानीपत में विशाल मेगामार्ट में डिपार्टमेंटल स्टोर में मैनेजर है। फरार विपुल वारदात करने के बाद बेअंत सिंह के पास गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने विपुल के घर से एक किलो सोना बरामद किया।
विज्ञापन