सहारनपुर में मुठभेड़, 15 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, गिरफ्तार, एक सिपाही भी घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में गंगोह पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। गिरफ्तार किया गया बदमाश 15000 का इनामी कालू है।
शनिवार रात लगभग 9.00 बजे गंगोह पुलिस बाढ़ी माजरा नकुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर दो युवक आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देख कर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर ली। जिस पर दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बदमाशों को गोली लगने से सिपाही अजय राठी घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: यूपी में बदमाशों की शामत, मुठभेड़ में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी संजीव पकौड़ी
इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया और गिर पड़ा। साथी को गिरता देख दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश ग्राम गुज्जरवाड़ा गंगोह निवासी 15 हजार का इनामी कालू है।
यह भी पढ़ें: मुठभेड़: पश्चिमी यूपी में बदमाशों की शामत, दो को मारी गोली, हेड कांस्टेबल भी हुए घायल
बता दें कि कालू पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/