फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One criminal injured and arrested in police encounter at Saharanpur district

सहारनपुर में मुठभेड़, 15 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, गिरफ्तार, एक सिपाही भी घायल

Sat, 23 Nov 2019 11:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Nov 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
One criminal injured and arrested in police encounter at Saharanpur district
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में गंगोह पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। गिरफ्तार किया गया बदमाश 15000 का इनामी कालू है।

विज्ञापन


शनिवार रात लगभग 9.00 बजे गंगोह पुलिस बाढ़ी माजरा नकुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर दो युवक आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देख कर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर ली। जिस पर दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बदमाशों को गोली लगने से सिपाही अजय राठी घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में बदमाशों की शामत, मुठभेड़ में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी संजीव पकौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया और गिर पड़ा। साथी को गिरता देख दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश ग्राम गुज्जरवाड़ा गंगोह निवासी 15 हजार का इनामी कालू है। 

यह भी पढ़ें: मुठभेड़: पश्चिमी यूपी में बदमाशों की शामत, दो को मारी गोली, हेड कांस्टेबल भी हुए घायल

बता दें कि कालू पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed