{"_id":"5d6d452c8ebc3e93d228ec74","slug":"one-criminal-injured-and-arrested-in-police-encounter-at-meerut-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में फिर मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, अवैध असलहा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ में फिर मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, अवैध असलहा बरामद
Tue, 03 Sep 2019 02:08 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार शाम को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से अवैध असलहा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में लखवाया के पास सोमवार शाम को पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश लोकेंद्र को गोली मार दी। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दनादन एनकाउंटर: 24 घंटे में दो बड़े इनामी बदमाश ढेर, देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार लोकेंद्र एक लाख की लूट में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान कंकरखेड़ा थाना प्रभारी विजेंद्र पाल सिंह राणा मौजूद रहे। सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने मामले की जानकारी दी।
एसपी सिटी एएन सिंह के अनुसार लोकेंद्र ने अपने साथी के साथ मिलकर 27 अगस्त को पूर्व फौजी से एक लाख लूटे थे। कंकरखेड़ा में एक महिला से जेवर लूटे थे। कंकरखेड़ा से लोकेंद्र पर 25 हजार का इनाम था। लोकेंद्र और टिल्लू शाम होते ही गले में अंगोछा डालकर लूट करने निकल पड़ते थे। दोनों ने कंकरखेड़ा, दौराला, करनाल रोड और टीपीनगर में कई लूट कीं। लोकेंद्र छह माह में लूट की 20 से ज्यादा घटना कर चुका है। पुलिस ने उसके पास से 25200 रुपये, बाइक और तमंचा बरामद किया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/