{"_id":"586aad7d4f1c1b0b52158d4f","slug":"new-year-party-me-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर की पार्टी में बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर का कत्ल, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यू ईयर की पार्टी में बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर का कत्ल, जानिए पूरा मामला
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Tue, 03 Jan 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू ईयर के जश्न में रविवार आधी रात एक थप्पड़ मारने पर दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। दोस्तों ने बदमाशों द्वारा हमला करना बताकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
मामला कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के हाईवे स्थित दीप विहार कॉलोनी का है। विकास यादव उर्फ बिट्टू (26) पुत्र प्रीतम सिंह यादव रवि कुमार, कपिल सिंह, राहुल समेत पांच लोगों संग पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। एक प्लॉट की बिक्री की खुशी और न्यू ईयर को लेकर रविवार रात दीप विहार में विकास के घर सभी ने पार्टी की। पार्टी में विकास व उसके दोस्तों ने शराब पीकर डीजे पर डांस किया। पुलिस के मुताबिक विकास ने रात 8 बजे पार्टनर कपिल को एक थप्पड़ मार दिया। जिस पर नाराज होकर कपिल पार्टी छोड़कर चला गया। लेकिन पार्टी चलती रही। रात एक बजे विकास और रवि की थप्पड़ मारने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर विकास ने एक थप्पड़ रवि को भी मार दिया। इस पर रवि ने कपिल को फोन कर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कपिल फिर रात में विकास के घर पहुंचा और दोनों ने फावड़े से विकास की हत्या कर दी। कपिल वहां से निकल गया और रवि ने विकास के पिता प्रीतम सिंह को सूचना दी कि बदमाश आए और हमला करके फरार हो गए। हत्या की सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो सारे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन