फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neither Hindu-Muslim, nor politics, just tantrums with me

न हिंदू-मुस्लिम, न राजनीति, मेरे साथ सिर्फ बदसलूकी

Sat, 06 Apr 2019 03:38 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 06 Apr 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
Neither Hindu-Muslim, nor politics, just tantrums with me
छेड़छाड़
दीवान लॉ कॉलेज की छात्रा से आगरा टूर पर जाने के दौरान बस में एक सहपाठी ने बदसलूकी की। छात्रा ने इस मामले को ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया तो मामला हिंदू-मुस्लिम और मॉब लिंचिंग पर पहुंच गया। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी री-ट्वीट कर दिया कि अगर यह नया भारत है तो मुझे हमारा पुराना भारत वापस चाहिए। पूरे मामले में शुक्रवार को छात्रा ने स्पष्ट कर दिया कि यह बदसलूकी की घटना है। जिस पर वो इंसाफ चाहती है। न हिंदू-मुस्लिम की कोई बात हुई। न ही किसी राजनीतिक पार्टी का नाम लिया गया।    
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि दो अप्रैल की सुबह साढ़े छह बजे बस आगरा के लिए रवाना हुई। उसमें 55 छात्र-छात्राएं थे। सभी डांस कर रहे थे। छात्र अंकुर वर्मा शराब पी रहा था। कुछ देर बाद वह उसके पास आया और साथ डांस करने की जिद करने लगा। उसने बस में पड़ा एक भाजपा का पटका उठाकर गले में डालकर डांस करने को कहा। यह स्टॉल कहां से आया, सवाल पर छात्रा ने बताया कि बस शायद किसी चुनावी रैली में गई थी। उसका सामान पड़ा हुआ था। अंकुर ने भाजपा पार्टी का नाम लेकर कोई टिप्पणी तो नहीं की, सवाल पर छात्रा ने बताया कि अंकुर ने शराब पीकर उससे बदसलूकी की। डांस करने को कहा। उसने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। यह छेड़खानी का मामला है। इसे कोई राजनीतिक रंग न दें। जो छात्र-छात्राएं उसका साथ दे रहे हैं, वे भी हिंदू ही हैं। छात्रा ने बताया कि वो इस कॉलेज में करीब सात-आठ महीने से पढ़ रही है। उसके साथ कभी हिंदू-मुस्लिम या किसी पार्टी को लेकर कोई बात नहीं हुई। उसे सिर्फ अंकुर वर्मा से शिकायत है। छेड़खानी की उसे सजा मिलनी चाहिए। मुझे उसका रेस्टीकेशन चाहिए। और कुछ नहीं। फैकल्टी ने उसे कुछ नहीं कहा, इसका दुख है।
विज्ञापन

साथी छात्र-छात्राओं ने भी जारी किया वीडियो, बोले आरोप झूठे
मेरठ। टूर पर गए 55 छात्र-छात्राओं में 22 के करीब छात्राएं थीं। 25 से ज्यादा छात्र-छात्राओं के बयान वुमन सेल कमेटी ने दर्ज कर लिए हैं। इनमें से कई छात्र-छात्राओं ने छात्रा के ट्वीट पर कई वीडियो अपलोड की हैं। एक वीडियो में यह छात्रा भी सहपाठियों के साथ डांस करती नजर आ रही है। वह काफी खुश दिख रही है। एक छात्रा ने तो इस वीडियो को डालकर यह तक लिखा है कि झूठ की भी हद होती है। ऐसा नहीं करना चाहिए। कॉलेज के छात्र-छात्राओं का कहना है कि बस में सभी मस्ती कर रहे थे। ऐसी कोई घटना उनके सामने नहीं हुई। छात्र-छात्राओं ने कहा कि बस में 55 छात्र-छात्राओं की भीड़ में कोई ऐसा करेगा और छात्रों से लेकर शिक्षक तक चुप बैठे रहेंगे, ऐसा हो सकता है क्या। छात्र-छात्राओं ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिस फ्रेशर रह चुकी है छात्रा
जिस छात्रा ने बदसलूकी का आरोप लगाया है, वह कॉलेज की मिस फ्रेशर रह चुकी है। उसके मिस फ्रेशर बनने के बाद सहपाठियों ने साथ में फोटो खिंचाए थे। अमित कुमार नाम का छात्र उसके साथ में खड़ा है। एक छात्रा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि सब अच्छे दोस्त रहे हैं। शुक्रवार को छात्रा ने अमित की गलती नहीं बताई। ऐसे में छात्रों का कहना है कि कल तक अमित का भी नाम था, आज वह सिर्फ अंकुर का ही नाम क्यों ले रही है।  
टूर में कई मुस्लिम लड़के भी थे
25 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने कहा कि सुबह साढ़े छह बजे गाड़ी निकली। किसी ने शराब नहीं पी थी। अगर उसके साथ ऐसा हुआ था तो फिर तीन अप्रैल को कॉलेज में शिकायत क्यों नहीं की। पहले ट्वीट किया और इसके बाद चार अप्रैल को कॉलेज में शिकायत की। छात्रों का कहना है कि जहां तक छात्रा के मुस्लिम होने की बात है, तो टूर में कई मुस्लिम लड़के भी थे। उनके भी बयान लिए जाएं।
ये है पूरा प्रकरण
दीवान लॉ कॉलेज के 55 छात्र-छात्राएं दो अप्रैल को बस से आगरा टूर पर गए थे। तीन अप्रैल को टूर से लौटी लॉ की एक छात्रा ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया। उसमें लिखा गया कि पिछले दिन मैं कॉलेज के टूर पर आगरा गई थी। जिसमें 55 स्टूडेंट्स में अकेली मैं मुस्लिम थी। छात्रा ने इस ट्वीट में शराब के नशे में धुत छात्रों द्वारा उसके साथ छेड़खानी किए जाने की बात लिखी। जिसके बाद इस पर हिंदू-मुस्लिम को लेकर हजारों कमेंट्स आने लगे। चार अप्रैल की दोपहर छात्रा ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की तो प्रबंधन ने दो छात्रों अंकुर वर्मा और अमित कुमार को रेस्टीकेट करते हुए उनसे अभिभावकों को साथ लाकर स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी कर दिया। मामले में कॉलेज की वुमन सेल द्वारा जांच बैठा दी गई।

छात्रों को रेस्टीकेट करते हुए मांगा जवाब
छात्रा ने दो छात्रों अंकुर वर्मा और अमित कुमार के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की। दोनों को तत्काल रेस्टीकट करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। टूर पर जो चार फैकल्टी मेंबर गए थे। उनमें दो शिक्षक और दो शिक्षिकाएं हैं। उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। हमारे यहां माहौल ठीक है। छात्रा को कॉलेज में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - कर्नल डॉ. नरेश गोयल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दीवान वीएस ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed