फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, lover couple marry completed but relationship broken in one day

सुहागरात से पहले दुल्हन ने भाई को किया SMS, फिर जो हुआ... हर कोई हैरान

Sat, 02 Feb 2019 07:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Feb 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, lover couple marry completed but relationship broken in one day
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रेम-प्रसंग में युवक और युवती सात फेरे लेने के बाद परिणय सूत्र में बंध गए। हिंदू रीति रिवाज से शादी समारोह मुजफ्फरनगर में संपन्न होने के बाद हंसी खुशी दुल्हन अपने पति के साथ ससुराल आ गई। शादी की खुशी में लड़के के घर गीत संगीत का माहौल चल रहा था। इस बीच नई नवेली दुल्हन ने भाई को एसएमएस करके बुलवाया। हालांकि एसएमएस करने का राज नहीं पता चल सका। इस पर उसका भाई डायल 100 पुलिस के साथ बहन के ससुराल पहुंच गया। दुल्हन अपने भाई के संग कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली में तहरीर तो दी गई, लेकिन कार्रवाई से मना किया गया। पुलिस ने दुल्हन को भाई की सुपुर्दगी में देते हुए मायके भेज दिया। पुलिस ने कहा कि लड़की की मर्जी के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

 
बुढ़ाना क्षेत्र के एक युवक का मुजफ्फरनगर निवासी युवती से एक दशक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की मुलाकात गाजियाबाद में शादी समारोह में हुई थी। उस समय दोनों नाबालिग थे। मुलाकात दोस्ती में बदल गई। युवक व युवती दोनों आपस में दूर के रिश्तेदार भी हैं। दोनों प्रेमी युगल ने अपने-अपने परिवार वालों को शादी के लिए राजी कर लिया। 31 जनवरी को मुजफ्फरनगर में आयोजित एक बैंक्वट हॉल में शादी समारोह में दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। एक फरवरी की सुबह पति के साथ दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। सुबह ससुराल पहुंची दुल्हन ने रस्म रिवाज पूरा करते हुए महिला संगीत में लीन हो गई। इसी दौरान कुछ घंटे बाद दुल्हन ने एसएमएस करके अपने भाई को ससुराल आने का संदेश भेजा। इस पर उसका भाई अपनी बहन की ससुराल पहुंच गया।

विज्ञापन

वहीं भाई द्वारा दी गई सूचना पर यूपी डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भाई व पुलिस को देखते ही दुल्हन ससुराल की महिलाओं के बीच से उठकर उनके साथ चल पड़ी। अचानक यह नजारा देख सब आश्चर्यचकित रह गए। दूल्हा भी परिवार वालों के साथ कोतवाली पहुंच गया। दुल्हन ने अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर तो दी, लेकिन पुलिस को किसी भी कार्रवाई से मना किया। पुलिस ने दुल्हन को उसके भाई की सुपुर्दगी में देते हुए मायके भेज दिया। ससुराल में एक एसएमएस से मचे बखेड़े के बाद सभी हतप्रभ हैं। किसी को कुछ इस नजारे के पीछे का राज समझ नहीं आ रहा है। 

इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि युवती की मर्जी के बिना वे कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed