फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of a young man in muzaffarnagar and The Police is investigating

यूपी: युवक की गोली मारकर हत्या, लाश देख सन्न रह गए परिजन

Thu, 21 Feb 2019 11:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Murder of a young man in muzaffarnagar and The Police is investigating
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। फोरेंसिक जांच टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। वहीं मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में गुरुवार सुबह यह वारदात हुई। गांव में आबादी के बीच गोली की आवाज सुनाई पड़ी, तो लोग शादी समारोह में आतिशबाजी की आवाज मानते रहे। सुबह करीब सात बजे पड़ोस के दूसरे मकान में रहने वाला सूरजपाल पुत्र अजीत अपने चाचा मनोज उर्फ मोनू के लिए चाय लेकर गया। दरवाजा खुलने पर मौके का नजारा देखकर सन्न रह गया। मकान की गैलरी में खून से लथपथ मोनू का शव पड़ा था। सूरजपाल ने अपने पिता अजीत को घटना की जानकारी दी। वारदात की जानकारी मिलने पर सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए।

विज्ञापन

सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजीव कुमार और एसएसआई मनोज चाहल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोनू उर्फ वीर प्रताप उर्फ मनोज (32) पुत्र ऋषिपाल के शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक कमरे में सोते समय मोनू को कनपटी से सटाकर गोली मारी गई है। मोनू घर में अकेला रहता था। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और थाना प्रभारी को घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

वारदात के वक्त घर में अकेला था मोनू
मोनू की हत्या के कारणों को खंगालने में पुलिस जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा जल्द होगा। बताया कि मोनू के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसका एक भाई अजीत है, जो परिवार सहित मुजफ्फरनगर रहता है। उसी ने केस की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अजीत गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना ढुलाई का कार्य करता था। पुलिस का कहना है कि मोनू के हिस्से में छह बीघा जमीन है। पारिवारिक कलह के कारण काफी पहले पत्नी चली गई थी। एक बार मोनू को अन्य थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के मामले में भी आरोपी बनाया जा चुका है। खेतीबाड़ी में भी उसका कोई ध्यान नहीं था। मृतक के परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार की तैयारी कर दी थी। मगर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed