फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of a girl in meerut

शौच के लिए गई 18 वर्षीय युवती की हत्या, गैंगरेप की भी आशंका

Thu, 19 Jan 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 19 Jan 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
murder of a girl in meerut
शव मिलने पर घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

फलावदा के एक गांव में शौच के लिए गई युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती का शव नग्न अवस्था में खेत में पड़ा मिला। उससे गैंगरेप की भी आशंका जताई जा रही है। गांव के कुछ युवक फरार बताए जा रहे हैं, जिन पर वारदात को अंजाम देने का शक है।

विज्ञापन


फलावदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर से जंगल के लिए गई थी। काफी समय बाद भी वह नहीं लौटी, तो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह परिजन और ग्रामीण गांव के निकट रजवाहे के पास गोपाल के ईख के खेत में पहुंचे, तो वहां युवती का शव नग्न अवस्था में पड़ा था। युवती के कपड़े उसके शव पर ही पड़े हुए थे। शव देखकर परिजनों में मातम छा गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। यूपी 100 की गाड़ी, एसओ फलावदा, बाद मेें एसपी देहात श्रवण कुमार, एएसपी मवाना अंकित मित्तल और महिला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 
विज्ञापन


युवती की हत्या उसी के शॉल से गला घोंटकर की गई। एक हाथ पर चोट का निशान था। पास में ही मोबाइल, दो सिम और आपत्तिजनक सामग्री पड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे दो या तीन रहे होंगे। एसओ फलावदा नरेशपाल यादव ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में शौच करने गई थी युवती
ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के बावजूद गांव में शौचालय नहीं बन पाए। इसके चलते महिलाओं को जंगल में जाना पड़ता है। इससे पहले भी गांव में शौच के लिए गईं महिलाओं-युवतियों के साथ वारदात हुई हैं। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कुछ युवकों पर संदेह है, जो गांव से फरार हैं। वहीं एसपी देहात श्रवण कुमार सिंह का कहना था कि युवती के साथ रेप हुआ है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगा। कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं, जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed