{"_id":"583b416c4f1c1b5f29088978","slug":"murder-in-partapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, बसपा नेता नामजद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, बसपा नेता नामजद
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर थाना क्षेत्र के इकला गांव में वृद्ध किसान की ट्यूबवेल पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह पूर्व में हुई हत्या को लेकर रंजिश बताया गया है। परिजनों ने हत्या के आरोप में बसपा नेता और उसके बेटे को नामजद कराया है।
पुलिस के अनुसार इकला गांव निवासी चौधरी हरदन सिंह (78) पुत्र इख्तियार सिंह गांव का संपन्न किसान थे। जो सोसायटी के चुनाव और ब्लॉक की राजनीति में भी सक्रिय थे। शनिवार शाम हरदन सिंह घर से अपनी दो मंजिला ट्यूबवेल पर सोने के लिए चले गए थे। रविवार सुबह करीब सात बजे उनका बड़ा बेटा राजकुमार खाना लेकर ट्यूबवेल पर पहुंचा तो हरदन सिंह का शव चारपाई पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। जिसे देखकर बेटे की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गये। किसान की हत्या का पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान और इंस्पेक्टर परतापुर सुशील दूबे मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाएड और फिंगर एक्सपर्ट ने भी मौका-ए-वारदात पर जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि करीब आठ साल पहले पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में हरदन सिंह और उनका बेटा जेल गये थे। जो बाद में कोर्ट से बरी हो गए थे। मृतक के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही पूर्व प्रधान और बसपा नेता भूपेंद्र चौधरी और उसके बेटे दीपक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
दो गोलियां मारीं
पुलिस के अनुसार हरदन सिंह की सोते समय गोली मारकर हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार एक गोली पेट में तो दूसरी कंधे के पास सीने में मारी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।