फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder in meerut

युवक की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंका

Mon, 12 Oct 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 12 Oct 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन

टीपीनगर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका का आरोप लगाते हुए मोर्चरी पर हंगामा किया। वहीं पुलिस पूरे मामले को हादसा बता रही है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रशीदनगर निवासी वाजिद अली (32) पुत्र साबिर अली मोहकमपुर के पास किताबों की एक फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार सुबह नौ बजे वह घर से फैक्ट्री के लिए निकला था, रात में जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने वाजिद के मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। रविवार सुबह रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वह मोर्चरी पहुंचे और शव की शिनाख्त वाजिद अली के रूप में की। परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने शव को देखा तो एक पैर कुचला हुआ था। जबकि शरीर पर खून के कोई निशान नहीं थे। परिजनों ने मोर्चरी पर हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। परिजनों ने किसी रंजिश जैसी घटना से इनक ार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है वाजिद के साथ कोई पारिवारिक समस्या नहीं थी, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह सुसाइड कर लेगा। यह हत्या की गई और जान बूझकर शव को रेलवे लाइन पर फेंका गया है।

परिवार में मचा कोहराम
वाजिद की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। वाजिद के बड़े भाई नासिर ने बताया कि पुलिस मामले को दबाने में लगी है। यदि वह ट्रेन की चपेट में आता तो शरीर कट जाता, लेकिन पूरे शरीर पर कोई निशान नहीं थे।

मोबाइल नहीं मिला
युवक की जेब से मोबाइल गायब मिलने पर परिजनों ने सुसाइड की घटना से इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जब पुलिस जेब से चार हजार रुपये मिलने की बात कह रही है तो फिर मोबाइल फोन कैसे गायब है।

अभी तक ट्रेन की चपेट में आकर ही युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। तहरीर आने पर पूरे मामले की जांच की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।   - प्रशांत कपिल, एसओ टीपीनगर


मंदिर के पुजारी की गला काटकर हत्या

मवाना (मेरठ)। मीवा गांव में मंदिर के पुजारी की गर्दन काटकर हत्या कर शव ईख के खेत में फेंक दिया गया। रविवार सुबह लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मवाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी जमीन विवाद में हत्या की बात कह रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, भावनपुर क्षेत्र के रूकनपुर मोरना गांव निवासी नरेश (32) पुत्र अतर सिंह ढाई साल पहले घर छोड़कर निकल गया था। हालांकि, कभी-कभार परिजनों से मिलने गांव आता रहता था। वह मंदिरों में पूजा-पाठ करता था। 15 दिन से वह मवाना क्षेत्र के मीवा गांव स्थित मंदिर में पूजा-पाठ कर रहा था।

शनिवार रात उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को भद्रकाली जाने वाले रास्ते पर गांव के बाहर ईख के खेत में फेंक दिया गया। रविवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने पर लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर मवाना एसओ सुरेंद्र भाटी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से हवन की किताब, बैंक की पासबुक और एक डायरी बरामद की है। पुलिस ने बैंक की पासबुक के आधार पर शव की शिनाख्त करते हुए परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद नरेश के चाचा देशराज और भाई ब्रजभूषण समेत अन्य संबंधी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ मवाना का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

डायरी खोल सकती है हत्या का राज
पुलिस ने नरेश के परिजनों से भी घटना की जानकारी ली। घटनास्थल को देखते हुए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि नरेश ने शादी नहीं की थी। उसके नाम डेढ़ बीघा जमीन ही थी, जिसे वह काफी समय पहले बेच चुका था। पुलिस की मानें तो घटना स्थल से मिली डायरी से उसकी हत्या का राज खुल सकता है। इस घटना में पुलिस अफसर किसी नजदीकी की भूमिका को संदिग्ध मान रहे हैं।


जांच में संपत्ति का विवाद भी सामने आया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसमें हत्या के तार परिवार से भी जुडे़े हो सकते हैं। पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-दिनेशचंद दूबे, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed