फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder in meerut

हापुड् अड्डे पर सेल्समैन का मर्डर

Sun, 11 Oct 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 11 Oct 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
murder in meerut

हापुड़ अड्डे चौराहे पर शनिवार रात करीब दस बजे दो युवकों ने सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेआम वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाइक से फरार हो गए। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के माधवपुरम निवासी सुखवीर सिंह (35) पुत्र शेर सिंह भांग के ठेके पर सेल्समैन था। शनिवार रात करीब दस बजे वह ठेका बंद कर हापुड़ अड्डे चौराहे के पास खड़ा था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुखवीर के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे और भांग मांगने लगे। सेल्समैन ने ठेका बंद होने का हवाला देकर भांग देने से मना किया। इस पर बाइक सवार युवक ने सेल्समैन को गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर एसपी सिटी, लिसाड़ीगेट और नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने सेल्समैन को गढ़ रोड पर भाग्यश्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सुखवीर के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि सुखवीर की दो पत्नियां हैं। एक पत्नी फरीदाबाद में दो बच्चों के साथ है, जबकि दूसरी माधवपुरम में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने किया हंगामा
भीड़भाड़ इलाके में सरेआम सुखवीर का मर्डर होने पर परिजनों में आक्रोश है। परिजनों का कहना है कि भीड़ इलाके में भी बदमाश हत्या करके फरार हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने बताया कि ठेका नरेश जसवाल निवासी टीपीनगर और मनोज यादव निवासी हरदोई ने पार्टनरशिप में लिया हुआ है।


हो सकता है पुराना विवाद
एसएसपी डीसी दूबे ने बताया कि अचानक दो युवक आए और सेल्समैन की हत्या करके फरार हो जाए, इस पर संदेह है। पुलिस सेल्समैन से जुड़े पुराने मामले भी खंगालने में जुटी है। सेल्समैन 12 साल से ठेके पर काम कर रहा था। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नौचंदी थाने में केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed