{"_id":"37bfa75a92b8f29343ac502b5ca9f15a","slug":"murder-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज सेविका को मारकर रजवाहे में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समाज सेविका को मारकर रजवाहे में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 04 Oct 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्था सेवा समिति की अध्यक्ष पूनम चौहान की शुक्रवार रात बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी। बदमाश उनका शव कंकरखेड़ा के जंगेठी गांव के रजवाहे में फेंककर फरार हो गए। आठ घंटे बाद शव पहचाना गया। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सरधना के कहारान मोहल्ला निवासी राधेश्याम चौहान की पत्नी पूनम चौहान (40) आस्था सेवा समिति की अध्यक्षा थीं। राधेश्याम विद्युत निगम में कैशियर हैं। एक अक्तूबर को पूनम घर से भगवती इंटर कॉलेज, मेरठ में कार्यक्रम होने की बात कहकर गई थीं। देर होने पर भी वह नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। शनिवार सुबह पूनम का शव जंगेठी गांव के रजवाहे में पड़ा मिला। शाम को महक सिंह निवासी मंडौरा ने शव की पहचान की। इसकी जानकारी पर राधेश्याम और उनके परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पूनम एक समाज सेवी महिला थीं। बदमाशों ने उनका अपहरण किया और फिर हत्या कर दी। पुलिस हत्यारों का का पता लगाने में जुटी थी।
विज्ञापन
आठ घंटे तक नहीं हुई शिनाख्त
पुलिस ने बताया कि सुबह 10 बजे लोगों ने रजवाहे में अस्त-व्यस्त कपड़ों में महिला का शव देखा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सीओ दौराला डा. अरविंद कुमार और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एसके राणा मौके पर पहुंचे। शव को रजवाहे से निकाला और पोस्टमार्टम हाउस भेजा। महिला के गले पर निशान था, जिससे जाहिर है कि गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन