{"_id":"56ec5eac4f1c1bd3618b484d","slug":"murder-in-mawana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना में सभासद की हत्या के बाद बवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवाना में सभासद की हत्या के बाद बवाल
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
मवाना में नामित सभासद की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ द्वारा फूंके गए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के नामित सभासद की मवाना स्थित भैंसा गांव मार्ग पर शुक्रवार सरेशाम बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। लोगों ने शव रखकर मवाना रोड जाम कर दी। जबरन शव उठाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने पर भीड़ भड़क गई। लोगों ने पुलिस पर पथराव कर कपिल सिनेमा हॉल और वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी।
विज्ञापन
एसपी देहात की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े। देर रात पीएसी और आरएएफ तैनात कर दी गई। तनाव के बीच आईजी, डीआईजी और एसएसपी देर रात तक मवाना में डटे थे।
विज्ञापन
मवाना कस्बा स्थित मिल रोड निवासी डॉ. जाहिद (45) पुत्र मौलाना राशिद सपा के नामित सभासद थे। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे डॉ. जाहिद को कॉल कर मवाना स्थित भैंसा रोड कब्रिस्तान के पास जमीन के एक विवाद के निपटारे के लिये बुलाया गया था। पुलिस के मुताबिक, जाहिद जब बाइक से भैंसा रोड पर पहुंचे तो बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
इसमें दो गोलियां उनकी कनपटी पर लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कब्रिस्तान के रास्ते से गुजरते लोगों ने डॉ. जाहिद का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना मिलते ही कस्बे के लोगों में आक्रोश फैल गया और भीड़ उग्र हो गई।