जेल में मर्डर: चादर से घोंटा था गला, मुंह-नाक से साफ किया खून, फिर लाश के पास सो गया, हत्यारोपी ने उगला सच
Meerut Murder Case : मेरठ में जेल में हुई हत्या का खुलासा हो गया है। हत्यारोपी ने बताया कि चादर से गला घोंटकर हत्या की थी। आरोपी ने मुंह और नाक से साफ खून किया था और फिर लाश के पास ही सो गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में महिला पर तेजाब फेंकने के आरोपी गगोल निवासी रोहित की हत्या देवी सिंह ने चादर से गला घोंटकर की थी। विरोध करने पर रोहित के साथ मारपीट भी की गई। हत्या के बाद आरोपी शव के बराबर में ही सो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के रिमांड के कागजात तैयार कर लिए हैं। जल्द ही कोर्ट में कागजात पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ने बुधवार को जेल में हत्या की बात कुबूल कर ली है।
मेडिकल पुलिस के मुताबिक, जिस चादर से गला घोंटा था उसी से रोहित के मुंह और नाक से खून साफ किया था। यही चादर आरोपी ने रोहित के शव के ऊपर डाल दी थी। निरीक्षण कर रहे डिप्टी जेलर रवि कुमार ने खून से सनी चादर को देख लिया था।
गगोल निवासी रोहित महिला पर तेजाब फेंकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज होने पर नौ अप्रैल को जेल गया था। तन्हाई बैरक में उसे मां के हत्यारोपी रोहटा के डालमपुर निवासी देवी सिंह के साथ रखा गया था।
वहीं, शुक्रवार रात देवी सिंह की रोहित से किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई। देवी सिंह ने रोहित की पीटकर और चादर से गला दबाकर हत्या कर दी थी। शनिवार सुबह रोहित बैरक में मृत मिला तो जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देते फॉरेंसिक टीम बुलाई थी। डिप्टी जेलर राकेश वर्मा की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मामले में लापरवाही बरतने पर हेड जेल वार्डर हरिशंकर त्रिपाठी, रविंद्र सिंह और जेल वार्डर संजय सिंह और सनोज को निलंबित कर दिया था। डीजी जेल की जांच में जेलर राकेश वर्मा को निलंबित कर दिया था। मेडिकल पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट जेल के आला अधिकारियों को भेजी है। डीआईजी जेल ने भी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है।
यह भी पढ़ें: Election 2024: अखिलेश यादव ने बिजनौर में जनसभा को किया संबोधित, गठबंधन को लेकर दिया ये बयान
यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर रोड शो में बोलीं प्रियंका-देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है; मोदी सत्य नहीं सत्ता के उपासक