फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mujaffarnagar, Murder of woman, and Police are investigating

मुजफ्फरनगर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी

Wed, 19 Dec 2018 06:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Dec 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
Mujaffarnagar, Murder of woman, and Police are investigating
पुलिस को जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के गांव सालारपुर में मंगलवार सुबह से लापता युवती की हत्या कर दी गई। बुधवार को युवती की लाश गांव के बाहर स्थित खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शक के आधार पर युवती के पड़ोस में रहने वाले युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। युवती के मामा ने अज्ञात में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी अमरीन (18) पुत्री लताफत मंगलवार सुबह गांव निवासी किशोर के खेत में गन्ना छीलने के लिए गई थी। वहां से शाम तक भी अमरीन घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन युवती का सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह फिर से युवती की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पड़ोसी मेहरबान पुत्र खुर्शेद ने उसके परिजनों को अमरीन की लाश गांव के बाहर स्थित ईख के खेत में पड़ी होने की जानकारी दी। घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खेत में अमरीन की लहूलुहान हालत में लाश मिली।

विज्ञापन

उधर, सूचना पर सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर लाश को कब्जे में लेते हुए मोर्चरी भेज दिया। लाश के पास ही अमरीन की नीले रंग की चप्पलें भी पड़ीं थीं। उसका चेहरा भी जंगली जानवरों द्वारा नोंचा गया था। युवती के मामा गांव कम्हेड़ा निवासी शाहआलम ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक के आधार पर लाश की सूचना परिजनों को देने वाले पड़ोसी युवक मेहरबान को हिरासत में लिया गया है। 

सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका के साथ ही उसकी मौत के कारणों की भी पुष्टि हो पाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed