फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother killed son at meerut, arrested accused

मां ने दोस्त को सुपारी देकर कराई बेटे की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 31 May 2018 08:46 AM IST
क्राइम न्यूज, अमर उजाला मेरठ, ब्यूरो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला मेरठ, ब्यूरो Updated Thu, 31 May 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Mother killed son at meerut, arrested accused
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के इस शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भले ही आपको पढ़कर यकीन न हो, लेकिन ये सच है कि एक मां ने ही सुपारी देकर अपने बेटे की हत्या कराई। जानिए पूरा मामला क्या?

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। यहां व्यापारी नेता विष्णु दत्त पाराशर के पोते मुकेश पाराशर की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मुकेश की मां ने ही अपने दोस्त को सुपारी देकर उसकी हत्या कराई थी। बताया गया कि मुकेश शराब पीकर मां के साथ मारपीट करता था। वहीं मां की एक युवक के साथ दोस्ती का भी वह विरोध करता था। पुलिस ने आरोपी महिला और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


टीपी नगर के कमला नगर निवासी सेल्समैन मुकेश पाराशर (32) 20 मई को लापता हो गया था। 21 मई की सुबह उसका शव खरखौदा क्षेत्र के नरहाड़ा गांव के नलकूप में पड़ा मिला था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। मंगलवार को पुलिस लाइन में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी मां ऊषा पाराशर, नौशाद और बिलाल निवासी लिंटर वाली गली उमर गार्डन लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल के पास छिपाई गई प्लास्टिक की रस्सी, एक चाकू, तमंचा, एक कारतूस और सुपारी की रकम के पांच हजार 900 रुपये बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल डिटेल से खुला केस
पुलिस ने मुकेश के दोस्तों के अलावा उसके परिजनों के भी मोबाइल नंबर जुटाए। जांच में पता चला कि एक नंबर पर मुकेश की मां की बातें होती थीं। ये नंबर लिसाड़ी गेट निवासी नौशाद का था। नौशाद की कॉल डिटेल खंगाली गई तो उसके द्वारा भी एक मोबाइल नंबर पर काफी बातें होती थी। चेक करने पर पता चला कि ये नंबर मुकेश की मां के नाम है। पुलिस ने दो तीन दिन तक इनकी रेकी की तो सामने आया कि मुकेश की मौत के बाद ऊषा और नौशाद मिले थे। नौशाद का एक लुटेरा दोस्त लिसाड़ी गेट निवासी बिलाल है। उनकी गतिविधियों से  पुलिस का शक पुख्ता हो गया और मंगलवार दोपहर को पुलिस ने विंटेज गार्डन के पास से नौशाद व बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद मुकेश की मां ऊषा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़ें : यूपी: दंपति ने चार बच्चों सहित खाया जहर, सामने आई चौंकाने वाली वजह

20 हजार रुपये दी थी सुपारी

Mother killed son at meerut, arrested accused
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी के अनुसार मुकेश शराब पीने का आदि था। उसके पिता की काफी समय पहले मौत गई थी। कुछ दिन पूर्व मुकेश ने शराब पीकर अपनी मां ऊषा के साथ मारपीट की थी। दो साल पूर्व जब मुकेश के घर निर्माण कार्य चल रहा था तो नौशाद अपने स्कूटर  रेहड़े पर सेनेटरी का सामान लाता था। इस दौरान उसकी मुकेश की मां से दोस्ती हो गई। इसके बाद नौशाद उनके घर आने-जाने लगा। मुकेश दोनों की दोस्ती का विरोध करता था। इस पर मां ऊषा ने नौशाद के साथ मिलकर बेटे की हत्या की प्लानिंग की। नौशाद ने अपने दोस्त बिलाल को इसमें शामिल किया। ऊषा ने दोनों को 20 हजार सुपारी दी थी।

पहले पिलाई शराब, फिर घोंटा गला
पुलिस के मुताबिक 20 मई को ऊषा ने नौशाद और बिलाल को अपने घर बुलाकर बताया कि मुकेश बागपत अड्डे पर गया है। इसके बाद दोनों बागपत अड्डे पर चले गए मुकेश को लेकर एक मॉडल शॉप पहुंचे। जहां उन्होंने मुकेश को शराब पिलाई। इसके बाद और शराब लेकर मुकेश को खरखौदा के उलधन व सरावा गांव के पास खेतों में ले गए। वहां भी उसे खूब शराब पिलाई। मुकेश नशे में धुत हो गया तो दोनों ने उसकी हत्या की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की हलचल देख वे सफल नहीं हुए। इसके बाद वे मुकेश को बाइक से नरहाड़ा के एक नलकूप पर ले गए जहां दोनों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 

पहले भी बहता रहा है अपनों का खून
इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें अपनों ने ही अपनों का खून बहाया है। कहीं पिता ने बेटी की हत्या कर दी, तो कहीं बेटे ने पिता को मौत को घाट उतार दिया।

पांच साल पहले शास्त्रीनगर में इंजीनियर ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की पानी के टब में डुबोकर हत्या की।
तीन साल पहले कसेरूबक्सर में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को मकान में ही दबा दिया।
दो साल पहले टीपीनगर में महिला ने पति की हत्या की।
एक साल पहले परीक्षितगढ़ में युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या की।
एक साल पहले गढ़ रोड पर दो बेटियों ने अपने पिता की हथोड़े से पीटकर हत्या की।
किठौर में छह माह पहले अपने भाई को फंसाने के लिए पिता ने बेटे की हत्या की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed