{"_id":"591216b64f1c1b0a138520d2","slug":"mosque-rook-shattered-in-agvaaanpur-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवानपुर में ईदगाह की गुंबद तोड़ी, तनाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवानपुर में ईदगाह की गुंबद तोड़ी, तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2017 03:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवानपुर गांव में मंगलवार देर शाम धार्मिक स्थल की गुंबद तोड़ने पर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने जाम लगाकर पुलिस अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। तनाव को देखकर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर में गांव से बाहर ईदगाह बनी हुई है। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए ईदगाह की गुंबद तोड़ दी। रात को दूसरे समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचे और गुंबद टूटी हुई देखकर उनमें रोष फैल गया। सूचना पर गांव से भी काफी लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने भीड़ ज्यादा देखकर अफसरों को जानकारी दी। जिसके बाद इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ प्रभात वर्मा, सीओ सदर देहात यूएन मिश्र, भावनपुर एसओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
भीड़ ने सीओ को घेरकर हंगामा कर दिया। सीओ ने समझाने का प्रयास किया तो लोगों ने कहा कि चार माह में पांचवीं बार गुंबद तोड़ी गई है। घटना के बाद हर बार पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देती है। लेकिन हर बार शरारती तत्व बच जाते हैं। सीओ ने कहा कि पुलिस शरारती तत्वों को चिह्नित कर रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
माहौल बिगाड़ने की कोशिश:
लोगों का आरोप है कि गांव में मिश्रित आबादी है। दोनों समुदाय के लोग अमन चैन से रह रहे हैं। लेकिन कुछ शरारती तत्व गांव का माहौल खराब करना चाहते हैं।