फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   more coruption : bike make a car

भ्रष्टाचार, बाइक बना दी कार

Wed, 22 Mar 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 22 Mar 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
more coruption : bike make a car
लोगो - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़झाला एनआरएचएम घोटाले से भी कहीं ज्यादा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कागजों में टीकाकरण के लिए 20 गाड़ियां भेजी गई, जबकि  फील्ड में 8-10 गाड़ियां ही गईं। जांच में खुलासा हो रहा है कि बाकी गाड़ियों के दिए नंबर स्कूटर, बाइक या बस के हैं। वित्तीय वर्ष 2014-15, 2015-16 के सीएमओ दफ्तर में विशेष ऑडिट में सबसे बड़ी धांधली टीकाकरण के नाम पर अभी तक पकड़ में आई है। ऐसे में पूर्व सीएमओ डॉ. अमीर सिंह व डॉ. रमेश चंद्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं, जिनके खिलाफ पहले ही शासन कानूनी कार्रवाई की संस्तुति कर चुका है। 
विज्ञापन

एनएचएम के तत्कालीन निदेशक अमित घोष के निर्देश पर बीते साल भी ऑडिट टीम आई थी। लेकिन विभाग ने काफी रिकॉर्ड नहीं दिया था। इनमें वित्तीय वर्ष 2015-16 में डॉ. रमेश चंद्रा सीएमओ पर 75 लाख रुपये के घोटाले की रिपोर्ट ऑडिट टीम ने शासन को दी थी। वित्तीय वर्ष 2014-15 में भी सवा करोड़ से ऊपर का घोटाला हुआ था। लेकिन सारा रिकार्ड खपा दिया गया था। जिसकी अब नये सिरे से जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार धांधली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टीकाकरण में लगे वाहनों के नंबर भी रिकॉर्ड के अंदर फर्जी पाये जा रहे हैं। जिन्हें फोर व्हीलर दिखाया गया है वो टू व्हीलर या आटो आदि के नंबर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed