फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Molesting checkpoint tried to burn, Waving arms before police, Sectarian tensions

छेड़छाड़ मामले में चौकी फूंकने की कोशिश, पुलिस के सामने लहराए हथियार, सांप्रदायिक तनाव

Mon, 27 Feb 2017 01:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 27 Feb 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
Molesting checkpoint tried to burn, Waving arms before police, Sectarian tensions
मामले की जानकारी लेते एसएसपी

सोहराब गेट चौकी के पास युवती से छेड़छाड़ को लेकर पनपे सांप्रदायिक तनाव की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। कुछ लोगों ने पुलिस के सामने हथियार लहराकर इसका बदला लेने का एलान कर दिया।  पुलिस चौकी में घुसकर तोड़फोड़ व आगजनी की कोशिश कर दी। भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो शहर में चक्का जाम कर देंगे। छेड़खानी के विरोध में शिवा वाल्मीकि को गोली लगने का पता लगते ही भाजपा और हिंदू संगठन के लोगों की भीड़ सोहराब गेट में पहुंच गई। पल भर में माहौल गर्माया तो पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए। भारत माता के नारे लगने पर पुलिस भीड़ को शांत करने में जुट गई। 

विज्ञापन

दोनों पक्ष अपनी शिकायत कोतवाली थाने में दें

Molesting checkpoint tried to burn, Waving arms before police, Sectarian tensions
थाने में बैठे भाजपाई

उधर, दूसरे समुदाय के लोगों ने भी चेतावनी दे दी कि अगर एकतरफा कार्रवाई हुई तो आंदोलन करेंगे। मामला तूल पकड़ते देखकर सोहराब गेट इलाका पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस ने माइक संभाला और गली-गली में जाकर लोगों से अपील की कि अपने घर जाएं। जो भी कार्रवाई होगी, वह जांच पड़ताल के बाद होगी। दोनों पक्ष अपनी शिकायत कोतवाली थाने में दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी मुश्किल से संभला मामला

Molesting checkpoint tried to burn, Waving arms before police, Sectarian tensions
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात

एक समुदाय के लोगों की भीड़ सोहराब गेट पुलिस चौकी में घुस गई। लोगों ने चौकी में तोड़फोड़ करके आग लगाने की कोशिश की तो अफरातफरी मच गई। पुलिस लोगों को समझाने में लगी रही। हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। लोगों ने पुलिस के सामने हथियार लहराते हुए बदला लेने की बात कही तो कुछ समझदार लोगों ने उन्हें वहां से हटाया। पुलिस ने बताया कि हथियार लेकर युवकों के पहुंचने की जानकारी मिली थी। लेकिन कोई दिखा नहीं।

विज्ञापन

फरमान को थप्पड़ मारने पर हुआ बखेड़ा

Molesting checkpoint tried to burn, Waving arms before police, Sectarian tensions
मारपीट में घायल युवक

कोतवाली पुलिस ने सांप्रदायिक बवाल कराने वाले आरोपी फरमान निवासी बनी सराय कोतवाली को आधी रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक फरमान ने बताया कि वह अपने दोस्त सहरोज और भोलू के साथ डेरी पर अपना पैसा लेने गया था। डेरी पर संदीप निवासी सोहराब गेट पहले से खड़ा था। संदीप ने एक मकान की छत पर खड़ी एक युवती को देखने का आरोप फरमान पर लगाया। जिस पर संदीप और फरमान में बहस हुई। इसी दौरान फरमान के साथ आए भोलू ने संदीप को धमकाया। तभी शिवा वाल्मीकि और अर्जुन वहां पहुंचे। शिवा ने फरमान को थप्पड़ मारा। जिसके बाद भोलू, सुहेल, सुहेब, इजाज समेत एक दर्जन लोग दोबारा से डेरी पर पहुंचे। जिन्होंने मारपीट कर गोलियां बरसा दीं। जिसमें एक गोली शिवा को लगी।

डेयरी मालिक भी पकड़ा 

Molesting checkpoint tried to burn, Waving arms before police, Sectarian tensions
पूछताछ करती पुलिस

पुलिस ने बताया कि डेयरी मालिक बबलू और उसके एक दोस्त को भी पकड़ा है। शिवा के परिजनों ने करीब 20 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पहले छेड़छाड़ और विरोध करने पर गोली मारने की बात कही है। वहीं, सलमुद्दीन ने शिवा, बिट्टू, अमित समेत पांच नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि शिवा ने उनके समुदाय के महिला से छेड़छाड़ की। विरोध किया तो उसने हंगामा करते खुद को गोली मारी है। 

जमकर काटा हंगामा

Molesting checkpoint tried to burn, Waving arms before police, Sectarian tensions
अस्पताल में घायल युवक

शहर विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कमलदत्त शर्मा, प्रमोद चंदौला, राजू वाल्मीकि, दीपक शर्मा. वेद प्रकाश, तुषार, अभिषेक, नितिन समेत कई भाजपाई मौके पर पहुंचे। भाजपाइयों ने पुलिस चौकी और फिर कोतवाली थाने में जमकर हंगामा किया। एसएसपी जे. रविंदर गौड़, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सीओ कोतवाली रणविजय सिंह समेत कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई।

एक पक्ष ने कराया केस

Molesting checkpoint tried to burn, Waving arms before police, Sectarian tensions
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात

शिवा पक्ष ने छेड़छाड़, जातिसूचक शब्द और जानलेवा हमले की तहरीर पर केस दर्ज कराया। जबकि दूसरे पक्ष से युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली ने तहरीर दी। बदर अली ने आरोप लगाया कि शिवा ने पहले मारपीट की और फिर खुद को गोली मारी है।

दरोगा मौके से भागा

Molesting checkpoint tried to burn, Waving arms before police, Sectarian tensions
आरोपी फरमान

बखेड़े की सूचना पर कोतवाली थाने से एक दरोगा वहां पहुंचा तो माहौल देखकर भाग निकला। कोतवाली और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। शिवा को आनंद हॉस्पिटल और अर्जुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed