फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Missing boyfriends missing, four friends missing

मूकबधिर गर्लफ्रेंड को मोहरा बनाकर चार दोस्त लापता

Mon, 03 Jun 2019 04:12 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 03 Jun 2019 04:12 AM IST
विज्ञापन
Missing boyfriends missing, four friends missing
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। एक युवक और तीन किशोर दोस्तों के शनिवार रात एक साथ लापता होने से हड़कंप मच गया। एक मूकबधिर युवती ने थाने पहुंचकर जब इशारों में बताया कि उसके पिता ने इन चारों दोस्तों की अपहरण के बाद हत्या कर दी है तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने अपहरण कर केस दर्ज युवती के माता-पिता को हिरासत में ले लिया। रविवार को चारों दोस्त भोला की झाल गंगनहर पर सुरक्षित मिले तो 24 घंटे का सस्पेंस खत्म हुआ।
विज्ञापन

यह मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र अंतर्गत सूरजकुंड का है। पुलिस के अनुसार एक मूकबधिर युवती की नौचंदी क्षेत्र निवासी हरिओम नाम के एक युवक से दोस्ती थी। आरोप है कि इसको लेकर युवती को उसके परिजन अक्सर पीटते थे। इस युवक के तीन दोस्त हैं जिनमें दो किशोर उम्र के हैं तो तीसरा सुमित (20) है। ये चारों दोस्त शनिवार रात करीब 10:30 बजे अपने-अपने घरों से निकले थे। लेकिन देर रात तक लौटे नहीं। चारों दोस्तों के परिजनों ने एक-दूसरे से संपर्क साधा। परिजनों के मुताबिक एक किशोर का मोबाइल घर पर ही मिला। दूसरा किशोर घर से आधार कार्ड ले गया था। हरिओम का मोबाइल स्विच ऑफ मिला तो सुमित द्वारा मोबाइल नहीं रखना बताया।
विज्ञापन

अचानक सामने आई युवती
रविवार सुबह करीब नौ बजे वह मूकबधिर युवती अचानक हरिओम के घर पर पहुंची। युवती ने इशारों से बताया कि उसका पिता एक युवक के साथ मिलकर हरिओम समेत चारों दोस्त को कार में ले गया और फिर उनकी हत्या कर दी। जिसके बाद हरिओम की मां इस युवती को लेकर नौचंदी थाने पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल सूरजकुंड बताकर उनको सिविल लाइन थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों परिवारों में हड़कंप मचा
युवती द्वारा अपने पिता और एक युवक पर हत्या का आरोप लगाने की जानकारी पर चारों दोस्तों के परिजनों में हड़कंप मच गया। चारों के परिवार सिविल लाइन थाने पहुंच गए। सिविल लाइन पुलिस ने युवती के माता-पिता को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने हंगामा कर दिया। कहा कि आरोपी से ठीक से पूछताछ की जाए। करीब तीन घंटे तक थाने में अफरातफरी का माहौल रहा।
परिजनों में बेचैनी, नारेबाजी
चारों दोस्तों को लापता हुए करीब 24 घंटे बीत चुके थे। लेकिन किसी का सुराग नहीं लगा। मूकबधिर युवती के दावों को लेकर चारों दोस्तों के परिजनों में बेचैनी बढ़ती जा रही थी। इसको लेकर परिजनों ने सिविल लाइन पुलिस के खिलाफ हंगामा कर दिया। परिवार के लोगों का कहना कि युवती के पिता से सख्ती से पूछताछ की जाए। युवती के पिता को पुलिस ने सुरक्षित जगह पर रखा, ताकि गुस्साई भीड़ उस पर हमला न कर सके।
पहले सीमा विवाद फिर कार्रवाई में उलझे
एक साथ चार दोस्तों के लापता होने और उनके साथ अनहोनी होने के दावों के बावजूद नौचंदी व सिविल लाइन थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मामला तूल पकड़ने लगा, तब जाकर सिविल लाइन थाने की पुलिस गंभीर हुई। लड़कों के परिजन एबीवीपी के एक नेता पर आरोप लगा रहे थे। जिसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ता लापता दोस्तों की तलाश में लगे थे।
इशारे में पुलिस को घुमाती रही किशोरी
पुलिस के अनुसार युवती बोल और सुन नहीं सकती। लेकिन थोड़ा लिखना और पढ़ना जरूर जानती है। युवती बार-बार पुलिस वालों को कभी इशारे कर तो कभी कागज पर लिखकर चारों दोस्तों की हत्या होने का दावा करती रही। युवती पुलिस को दिन भर घूमाती रही।  

इस नाटक में साथ थी युवती
पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की तो युवती की पोल खुल गई। पुलिस ने बताया कि चारों दोस्तों को करीब 24 घंटे बाद भोलाझाल गंगनहर पर मिल गए। पुलिस चारों दोस्तों को सिविल लाइन थाने ले आई। पूछताछ में सामने आया कि चारों दोस्त पहले शनिवार को मुजफ्फरनगर गए थे। वहां से दिल्ली और फिर रविवार शाम को भोलाझाल पर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक हरिओम ने बताया है कि वह मूकबधिर युवती को लेकर जाने की तैयारी कर चुके थे। परिजन आपत्ति करते थे, इसको लेकर युवती के साथ मिलकर यह नाटक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed