फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants have looted in train from many passengers at Shamli city

यूपी: पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट, सुबह आना, कहकर टरकाया

Sat, 25 Jan 2020 08:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Jan 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Miscreants have looted in train from many passengers at Shamli city
घटना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन में असारा और एलम हॉल्ट के बीच देर रात चार-पांच बदमाशों ने यात्रियों से नकदी और कीमती सामान लूटकर दहशत फैला दी। पीड़ित यात्रियों ने रात में जीआरपी को लूट की सूचना दी। यात्रियों का आरोप है कि जीरआरपी ने पीड़ितों को सुबह आने की बात कहकर टरका दिया। जीआरपी का कहना है कि रात में कुछ यात्रियों से छीनाझपटी की सूचना मिली है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन 54057 दिल्ली से रात को नौ बजे चलकर शामली में करीब 11.30 बजे पहुंचती है। शुक्रवार रात को भी यह ट्रेन रोज की तरह दिल्ली से निर्धारित समय से चली। जिला बागपत के असारा हॉल्ट पर इस पैसेंजर ट्रेन में चार-पांच बदमाश चढ़ गए। बदमाशों ने ट्रेन के चलते ही इंजन से तीसरे डिब्बे में सवार यात्रियों से हथियारों के बल पर नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश शामली जनपद में अगले एलम हॉल्ट पर उतरकर फरार हो गए। यह ट्रेन रात में करीब एक बजे शामली स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर उतरकर पीड़ित यात्रियों ने पहले आरपीएफ थाने पहुंचकर लूट की सूचना दी, लेकिन आरपीएफ ने उन्हें जीआरपी थाने भेज दिया। इसके बाद पीड़ित जीआरपी थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। मगर, वहां तैनात पुलिसकर्मी ने उन्हें सुबह आने की बात कहकर टरका दिया और रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि रात में तीन-चार लोगों ने थाने पहुंचकर ट्रेन के एक डिब्बे में छीनाझपटी होने की सूचना दी है। उन लोगों ने सुबह आने की बात कही थी, लेकिन वे लोग थाने नहीं पहुंचे। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, एसपी रेलवे मुरादाबाद रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह मामला जानकारी में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बेखौफ बदमाशों ने दो परिवारों को बंधक बनाकर डाला डाका, दहशत में गांव के लोग

रात में हुई घटना के बाद भी सोती रही जीआरपी 
थाना प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि रात में थाने के मुंशी ने उन्हें इस घटना की सूचना नहीं दी थी। इसके लिए मुंशी को कड़ी हिदायत दी गई। थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें सुबह घटना के बारे में जानकारी मिली। रात में बदमाश ट्रेन में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन जीआरपी सोती रही और रात में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसका बदमाशों को भागने और छिपने का पूरा मौका मिला।

ट्रेन में पुलिस एस्कार्ट तैनात, फिर भी लूटपाट
दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी का एस्कार्ट रहता है। शुक्रवार रात में जिस ट्रेन में लूटपाट हुई है, उसमें भी जीआरपी के दो पुलिसकर्मी एस्कार्ट में थे, लेकिन इसके बाद भी बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि रात में आने वाली ट्रेन में दो पुलिसकर्मी तैनात थे। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण पुलिसकर्मी पीछे की तरफ यात्रियों को एक डिब्बे में बैठा रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed