फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Misbehaved with teacher and fashion designer in Meerut and case registered

मेरठ: शिक्षिका से दुष्कर्म तो फैशन डिजाइनर के साथ छेड़छाड़, वीडियो बनाकर दी ये धमकी

Sun, 24 Mar 2019 01:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Misbehaved with teacher and fashion designer in Meerut and case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में छात्रा से गुंडागर्दी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शनिवार को किठौर क्षेत्र की एक शिक्षिका से दुष्कर्म का मामला थाने पहुंच गया। पीड़िता ने प्रधानाचार्य पर पांच माह पहले दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। आरोपी ने शिक्षिका के मंगेतर को वीडियो भेज दी। इससे उसका रिश्ता टूट गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रधानाचार्य की तलाश में देररात तक दबिश दी। वहीं मेरठ की जाकिर कॉलोनी में फैशन डिजाइनर के साथ छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया है।

विज्ञापन


मामला किठौर थानाक्षेत्र का है। छात्रा से गुंडागर्दी का मामला खुला तो शिक्षिका का भी हौसला बढ़ा। शिक्षिका दोपहर को किठौर थाने पहुंच गई। उसने तहरीर में बताया कि वह एक स्कूल में करीब सालभर से पढ़ा रही थी। आरोप है स्कूल के प्रधानाचार्य ने पांच माह पहले उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली थी। उसके बाद से आरोपी ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर प्रधानाचार्य ने होने वाले ससुरालियों को वीडियो भेज दी। 
विज्ञापन


आरोपी प्रधानाचार्य ने मंगेतर को धमकाया कि बारात आई तो खूनखराबा कर देगा। उसने परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने के चलते पुलिस में मामला गंभीरता से लिया। कई टीमें बनाकर आरोपी की तलाश में दबिश दी। इंस्पेक्टर किठौर प्रेमचंद शर्मा के मुताबिक आरोपी आर्यन उर्फ गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैशन डिजाइनर से छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास
 वहीं मेरठ की जाकिर कॉलोनी में शनिवार को दो युवकों ने फैशन डिजाइनर युवती से छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाते हुए युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे अगवा करने का प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंचे भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो मनचलों ने उसे पीट दिया।
 
लिसाड़ीगेट के जाकिर कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवती फैशन डिजाइनर है। शनिवार शाम को वह बाजार से खरीदारी करने जा रही थी। घर से 200 मीटर की दूरी पर ही पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने युवती पर अश्लील टिप्पणी की। आरोप है एक युवक ने हाथ पकड़कर खींच लिया। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। इतने पर भी आरोपी नहीं माने और उसे खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो युवती का भाई पहुंचा गया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटा और धमकी देकर भाग गए।
 
सूचना पर यूपी 100 और लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित युवती के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी युवकों के घर दबिश दी तो उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि युवकों को पीटा गया है। वहीं युवती के परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

वर्जन--
दोनों पक्षों में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। जांच में मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि मारपीट का आया है। तहरीर के आधार पर जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। - दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed