फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Tampered with Sofia's schoolgirl, and the city is missing anti romeo squad

शर्मनाक: सोफिया गर्ल्स स्कूल की छात्रा से बीच शहर में गलत हरकत, एंटी रोमियो स्क्वॉयड गायब

Thu, 31 Jan 2019 12:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Jan 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Tampered with Sofia's schoolgirl, and the city is missing anti romeo squad
सदर थाने में इंस्पेक्टर को घटना के बारे में बताते पीड़िता के परिजन और लाल घेरे में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। योगी सरकार द्वारा गठित एंटी रोमियो स्क्वॉयड कागजों में सिमटकर रह गया है। सोफिया गर्ल्स स्कूल की एक छात्रा से प्राइवेट बस के कंडक्टर ने बीच शहर में गलत हरकत कर दी। उसको अगवा करने का प्रयास भी किया। बच्ची की चीख सुनकर वहां भीड़ जुट गई। पब्लिक ने आरोपी कंडक्टर की जमकर पीटकर पुलिस को सौंप दिया। शर्मनाक पहलू यह रहा कि लालकुर्ती और सदर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और बिटिया के परिजन देर शाम तक दोनों थानों के चक्कर काटते रहे। रात को लालकुर्ती पुलिस ने केस दर्ज किया।

विज्ञापन


यह मामला शहर के बीचोबीच जीरो माइल चौराहे का है। बुधवार दोपहर के करीब 2:30 बजे सोफिया गर्ल्स स्कूल कैंट की छुट्टी हुई। कक्षा दो की बताई गई यह बच्ची रिक्शा से जीरो माइल पर पहुंची। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित अपने घर जाने के लिए छात्रा प्राईवेट बस में बैठ गई। बस में यात्रियों को कंडक्टर चढ़ा रहा था। कंडक्टर ने इस दौरान छात्रा से छेड़छाड़ की। जिस पर छात्रा चिल्लाने लगी। लोगों ने छात्रा से पूछा तो उसने कंडक्टर की घिनौनी हरकत के बारे में बताया। जिस पर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने कंडक्टर की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

विज्ञापन

एक माह से कर रहा था परेशान 
बच्ची रोजाना जीरो माइल से प्राइवेट बस से जाती थी। करीब एक माह से कंडक्टर अनुज बच्ची पर गलत नीयत रखता था। यह बात बच्ची ने अपने परिजनों को बताई थी। जिस पर उसके ताऊ ने कहा था कि बेटा घबराना नहीं, कोई बात हो तो मुझको कॉल कर देना। बच्ची ने बुधवार को ऐसा ही किया। आरोपी कंडक्टर ने बच्ची से गलत हरकत की तो उसने एक व्यक्ति से फोन लेकर अपने ताऊ को जानकारी दी। 

थाने में भटकते रहे परिजन 
इस वारदात के बाद पुलिस का रवैया बेहद शर्मनाक रहा। कार्रवाई कराने के लिए शाम छह बजे तक स्कूल ड्रेस में बच्ची को लेकर उनके परिजन लालकुर्ती और सदर बाजार थाने में भटकते रहे। शाम तक बच्ची दहशत में रही और वह रोती रही। पब्लिक आरोपी कंडक्टर को पीटकर लालकुर्ती पुलिस को सौंप चुकी थी। लेकिन लालकुर्ती और सदर पुलिस के सीमा विवाद में साढे़ तीन घंटे तक बच्ची के परिजन परेशान रहे और पुलिस का दिल नहीं पसीजा। परिजन लालकुर्ती थाने पहुंचते तो उन्हें घटनास्थल सदर बाजार का बताकर वहां भेज दिया जाता तो सदर थाने से भी लालकुर्ती थाने का मामला बताकर लौटा दिया जाता रहा। रात को यह मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो उसके बाद सदर पुलिस ने आरोपी अनुज चौधरी निवासी लिसाढ़ जिला शामली के खिलाफ केस दर्ज किया।

इस शहर में शोहदों की दहशत 
बाजार हो या भीड़भाड़ वाला इलाका, शोहदों की दहशत बनी है। लेकिन एंटी रोमियो स्क्वायड गायब है। पुलिस अधिकारी दावे करते हैं कि बेटियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता पर है। लेकिन इस शहर में हाल यह हो चुका है कि बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। छेड़खानी की घटनाओं को लेकर पहले भी कई बार माहौल खराब हो चुका है, इसके बावजूद पुलिस का रवैया बदलने का नाम नहीं ले रहा। 

कहां गए मनचलों को पकड़ने वाले
प्रदेश में योगी सरकार बनते ही छेड़छाड़ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एंटी रोमियो स्क्वायड गठित किया था। लेकिन इसका असर शुरुआत में ही दिखा और फिर खुद पुलिस ने इस मुख्यमंत्री के अभियान को पलीता लगा दिया। अब हालत यह है कि फिर से शोहदे सड़कों पर बेखौफ होकर बेटियों से छेड़खानी करने लगे है। बस में सोफिया की बच्ची से छेड़छाड़ की घटना पर भी पुलिस की नींद नहीं टूटी। 

नजरअंदाज करने की आदत पड़ी
हापुड़ रोड स्थित जीजीआईसी के सामने छेड़छाड़ के दौरान एक छात्रा की गर्दन में चोट लग गई थी। वहीं, लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक मनचले ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर कक्षा पांच की छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। इससे पहले दो छात्राओं ने मनचलों से तंग आकर आत्मदाह तक कर लिया था तो कई छात्राएं पढ़ाई छोड़ चुकी हैं।

विज्ञापन

ये बोले पुलिस अधिकारी 
जीरो माइल चौराहे पर सड़क की दूसरी साइड सदर बाजार थाने की सीमा है। जहां का घटनास्थल है। आरोपी को पकड़कर लोग थाने ले आए थे। इसकी सूचना सदर पुलिस को दे दी। आरोपी और पीड़ित परिवार को सदर थाने भेज दिया था। - देवेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर लालकुर्ती

आरोपी को लालकुती थाने में लोगों ने सौंपा था। आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। सीमा विवाद की कोई बात नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। - सुभाष अत्री, इंस्पेक्टर सदर बाजार 

आरोपी कंडक्टर गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर से भी पूछताछ होगी। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई तो जरूर कार्रवाई होगी। - रणविजय सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed