फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut STF team arrested accused, had killed Saraf businessman in Gujarat

यूपी: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी, गुजरात में किया था सराफा कारोबारी का मर्डर

Fri, 05 Apr 2019 04:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Apr 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Meerut STF team arrested accused, had killed Saraf businessman in Gujarat
हत्यारोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के शूटर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गुजरात के सूरत में सराफा कारोबारी की हत्या की थी। इस मामले में एसटीएफ मेरठ यूनिट की टीम ने आरोपी को हापुड़ रोड से गिरफ्तार कर लिया। गुजरात पुलिस और वहां की क्राइम ब्रांच लगातार इस हत्याकांड के खुलासे को लेकर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। 

विज्ञापन


सीओ एसटीएफ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुजरात के सूरत में पांच मार्च 2019 को सराफा कारोबारी महेंद्र की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि नौ लाख की सुपारी लेकर शूटरों से हत्या कराई गई है। शुक्रवार को एसटीएफ ने इस मामले में मुखबिर कि सूचना पर मुदस्सर उर्फ मदरा उर्फ डब्बा निवासी घोसीपुर थाना खरखौदा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की गई है। 
विज्ञापन


वहीं पूछताछ में पता चला है कि जुबेर व नासिर भी इस हत्याकांड में शामिल थे। जिनकी तलाश की जा रही है। हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने नौ लाख की सुपारी में से तीन तीन लाख का बंटवारा कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गुजरात की क्राइम ब्रांच से भी संपर्क किया जा रहा है। आरोपी सूरत में नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed