फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, shooted of SP leader Atul Pradhan nephew, three others arrested

मेरठ में सपा नेता अतुल प्रधान के भतीजे को मारी गोली, तीन गिरफ्तार

Thu, 29 Nov 2018 12:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 29 Nov 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
Meerut, shooted of SP leader Atul Pradhan nephew, three others arrested
गोली लगने से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में पुरानी रंजिश के चलते सपा नेता अतुल प्रधान के भतीजे को गोली मार दी गई। लोग घायल युवक को मेडिकल अस्पताल ले गए। पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-2 निवासी विजय पाल सिंह की दूध की डेयरी है। विजयपाल का बेटा वंश प्रधान बाइक से जा रहा था। आरोप है कि हथियारों से लैस लोगों ने वंश प्रधान पर हमला बोल दिया। इस दौरान फायरिंग में एक गोली वंश के पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी लगने पर अतुल प्रधान मेडिकल अस्पताल पहुंचे। बाद में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन


एसओ मेडिकल सतीश कुमार के अनुसार पुरानी रंजिश में वंश प्रधान को गोली मारी गई। आनंद, गौरव, मंत्री उर्फ छोटू, अनुराग राणा, नवनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीचबचाव में लगी गोली
सपा नेता अतुल प्रधान का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था। वंश ने दोनों में बीचबचाव का प्रयास किया। तभी एक पक्ष के लोगों ने वंश पर गोली चला दी। वंश उनका रिश्ते में भतीजा लगता है। पुलिस जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। 

क्षेत्र में मची भगदड़ 
जागृति विहार में गोली चलते ही लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी करीब एक घंटे से हंगामा कर रहे थे। आने जाने वाले लोगों से बदसलूकी की जा रही थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed