फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police have arrested two accused father son and revealed many cases of loot

आखिर दबोचे गए बाप-बेटा, दरोगा व सिपाही बनकर करते थे ठगी, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Fri, 29 Nov 2019 04:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Nov 2019 04:11 PM IST
सार

  • अब तक कई राज्यों में दे चुके थे 100 से अधिक वारदातों को अंजाम
  • पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान ठगी का नाट्य रूपांतर भी किया पेश
  • गिरोह में सराफा बाजार से जुड़े कई और लोगों के नाम आए सामने
  • मुरादाबाद के रहने वाले हैं पिता-पुत्रा, चांदी नकदी और मोबाइल बरामद

विज्ञापन
Meerut police have arrested two accused father son and revealed many cases of loot
पुलिस हिरासत में ठगी के आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सराफा कारोबारियों से पुलिस की वर्दी में ठगी की वारदातों को अंजाम मुरादाबाद निवासी पिता-पुत्र दिया करते थे। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इन वारदातों का खुलासा कर दिया। दोनों के पास से 964 ग्राम चांदी, 40 हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो 16 साल से दोनों ठगी करते आ रहे थे। 100 से अधिक घटनाएं कर चुके हैं। इनमें से 25 मामलों की हिस्ट्री पुलिस ने जुटा ली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इनका नेटवर्क फैला है। पुलिस गिरोह का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। 
विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि कम्बोह कटेरा सहारनपुर निवासी सराफ अनिल वर्मा से आठ अक्तूबर 2019 को जैन धर्मशाला घंटाघर के पास दो बदमाशों ने दो किलो चांदी और 1.20 लाख रुपये ठगे थे। इसका मुकदमा देहलीगेट थाने में दर्ज हुआ था। गुरुवार सुबह देहलीगेट पुलिस ने शिव चौक से विनोद शर्मा पुत्र पूरन लाल शर्मा उर्फ संपूर्णानंद और विवेक शर्मा पुत्र विनोद शर्मा, निवासी जौहरपुर थाना सीबी गंज बरेली हाल निवासी सेक्टर-16, नया मुरादाबाद थाना मझोला मुरादाबाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ठगों के जाल में फंस गए बैंक अधिकारी, लोन लेकर 72 लाख में खरीदा दोमुंहा सांप और फिर...

कई जिलों में की वारदात 

एसएसपी के अनुसार आरोपियों ने मेरठ, ऊधमसिंह नगर, रुड़की, बरेली, हरिद्वार, मुरादाबाद, देहरादून में कई वारदात की। बेटे ने पुलिस की वर्दी में वारदात करने का आइडिया सुझाया था। इसके बाद पिता दरोगा और बेटा सिपाही बनकर ठगी करते आ रहे थे। 

सराफा बाजार तक सक्रिय ठगों का नेटवर्क
एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने अपना नेटवर्क पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सराफा बाजारों में फैलाया हुआ है। वहां काम करने वाले लोग ही इनके गिरोह के सदस्य हैं। वही इनको सूचनाएं देते हैं। जिस भी सराफा कारोबारी से ठगी की वारदात अंजाम देनी होती थी, उसका पूरा विवरण वही लोग उपलब्ध कराते थे। इन लोगों को चिह्नित कर लिया है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने सराफा कारोबारी से 12 लाख का सोना लूटा, मेरठ में नहीं थम रही घटनाएं

इस तरह के कई और गैंग भी सक्रिय
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह और सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि इस तरह के कुछ और गैंग सक्रिय हैं जो सिर्फ सराफा कारोबारियों को निशाना बनाते हैं। पिछले दिनों उत्तराखंड के सराफा कारोबारी के बेटे से किस गिरोह ने ठगी की थी, इसका पता लगाया जा रहा है। 

पिता-पुत्र ने करके दिखाई ठगी
खुलासे के दौरान पिता-पुत्र की कार्यशैली को लेकर हर कोई हैरानी जता रहा था। अफसरों से सवाल किए गए तो उन्होंने पिता-पुत्र पर ही पूरा मामला डाल दिया। एसएसपी ने पूछताछ की तो पिता-पुत्र ने घटनाओं का नाट्य रूपांतर वहीं पेश कर दिया। दोनों ने दिखाया कि वह किस तरह से भरे बाजार में सराफा कारोबारी को रोकते थे। किस तरह उसे डराकर विश्वास में लेते थे। फिर किस तरह उनका सामान ठगकर फरार हो जाते थे। हालांकि इस दौरान कई सवाल ऐसे भी रहे, जिनके जवाब दोनों पिता-पुत्र ही नहीं बल्कि पुलिस अफसर भी नहीं दे सके।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed